Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur Crime : बिष्टुपुर में दुर्गा पूजा घूमने के दौरान हुआ विवाद, कदमा उलियान के युवक को मारा चाकू, मौत, हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी
    Crime

    Jamshedpur Crime : बिष्टुपुर में दुर्गा पूजा घूमने के दौरान हुआ विवाद, कदमा उलियान के युवक को मारा चाकू, मौत, हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी

    News DeskBy News DeskOctober 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. दुर्गापूजा घूमने के दौरान बाइक सवार युवकों ने विवाद के बाद कमदा उलियान के युवक की चाकू मारकर हत्या की दी. मृतक का नाम देवराज पिल्ले (21) है. घटना रविवार तड़के करीब चार बजे बिष्टुपुर एल रोड स्थित एसएनटीआई के पास की है. रविवार को पोस्टमार्टम करने के बाद उसके शव परिजनों को सौंप दिया गया. देवराज दो दिनों के बाद टाटा स्टील कंपनी में किसी वेंडर के अंदर काम करने जाने वाला था. उसके काम को लेकर सभी कागजी कार्रवाई भी हो गयी थी. लेकिन उससे पूर्व यह घटना घट गयी.

    मृतक के दोस्त गौतम महतो ने बताया कि शनिवार की रात को चार दोस्त गौतम महतो, अंकित,कुंदन और विशाल सभी देवराज के घर पर आये. इसके बाद दो बाइक से सभी दुर्गा पूजा घूमने के लिए निकले. पूरा शहर घूमने के बाद वे लोग बिष्टुपुर एसएनटीआइ के सामने आये और यहां से सभी अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर कई बाइकर्स आये और उन लोगों की बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों गुट में विवाद शुरू हो गया. इसी दौरान बाइकर्स गैंग के लड़कों ने फोन कर करीब 20-25 लड़कों को बुला लिया. इसके बाद मारपीट शुरू हो गयी.

    मारपीट के दौरान ही एक युवक ने चाकू निकला और देवराज के पेट, पीठ और जांघ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इसके बाद सभी मौके से बाइक लेकर फरार हो गये. खून देखने के बाद सभी दोस्तों ने मिल कर उसे टीएमएच पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    परिजनों ने पुलिस का किया विरोध, कार्रवाई के आश्वासन के बाद मानें

    सूचना मिलने के बाद देवराज के पिता आर पिल्ले और परिवार के कई लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. वहीं सूचना मिलने के बाद बिष्टुपुर पुलिस भी आनन-फानन में टीएमएच पहुंची, जहां पुलिस का परिजनों ने विरोध भी किया. पुलिस ने मृतक के परिजनों को आश्वस्त किया कि इस कांड में जो भी लोग शामिल होंगे, सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस हत्यारों की तलाश के लिए सीसीटीवी को खंगाल रही है. पुलिस के काफी समझाने के बाद मृतक के परिजन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजवाया.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Crime: Dispute during Durga Puja procession in Bistupur raids continue to arrest the killers youth from Kadma Ulian stabbed to death
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group