Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur crime: बिरसानगर में बाइक शोरूम के गैराज से मिला पिस्टल-गोली, शो-रूम के इंचार्ज समेत दो गिरफ्तार
    Crime

    Jamshedpur crime: बिरसानगर में बाइक शोरूम के गैराज से मिला पिस्टल-गोली, शो-रूम के इंचार्ज समेत दो गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.बिरसानगर थाना क्षेत्र के सरकारी कुआं मैदान के पास हीरो यूनियन बाइक शो-रूम के गैराज से पुलिस ने एक पिस्टल और तीन जिंदा गोली बरामद की है. इस मामले में बिरसानगर पुलिस ने शो-रूम के इंचार्ज जितेंद्र चौधरी और उसके दो साथी नीतेश कुमार और राशिद को गिरफ्तार किया है. जितेंद्र चौधरी पर तीन बाइक बेचने और कुछ सामान बेचकर करीब 2.80 लाख रुपये का गबन करने का आरोप भी लगाया गया है. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया.

    उक्त जानकारी बिरसानगर थाना परिसर में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन कर सिटी एसपी कुमार शुभाशीष ने दी. सिटी एसपी कुमार शुभाशीष ने ने बताया कि जितेंद्र चौधरी सरकारी कुआं मैदान के पास हीरो यूनियन बाइक शो-रूम में इंचार्ज के पद पर काम करता है. काम के दौरान वह मोबाइल पर लोटस गेम खेलता था. इस दौरान उसने करीब एक लाख रुपया गंवा दिये. उसके बाद उसने शो-रूम की तीन गाड़ी बेच कर रुपये को फिर से गेम में लगाया. लेकिन वह दोबारा रुपये हार गया. इस दौरान वह करीब 2.50 लाख रुपये हार गया.

    Saraikela: सरायकेला में अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पदमपुर टोल प्लाजा पर विशेष जांच अभियान चलाकर 4 वाहन जब्त

    ब शो-रूम के मालिक गुलशन आहूजा ने जितेंद्र से बाइक का हिसाब पूछा तो उसने मालिक को बाइक के बारे में झूठी जानकारी दी. इस दौरान मालिक गुलशन आहूजा को कुछ गड़बड़ लगा. उसके बाद उन्होंने शो-रूम के अधिकारी विनोद कुमार सिंह को इसकी जांच का जिम्मा दिया. इस दौरान शो-रूम के गैराज में जितेंद्र के दराज से हथियार और गोली बरामद किया गया. जांच में तीन बाइक की राशि गबन और कुछ सामानों के बेचने की जानकारी मिली. पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि उसने तीन बाइक बेची है. जिसमें दो नकद और एक किस्त पर बेचने की बात स्वीकार की है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को चालू वित्त वर्ष में सबसे तेज वृद्धि की उम्मीद, शेयरधारकों को लिखे पत्र में बोले चंद्रशेखरन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur crime: Pistol and bullets recovered from the garage of a bike showroom in Birsanagar two arrested including the showroom in-charge
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Saraikela: सरायकेला में अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पदमपुर टोल प्लाजा पर विशेष जांच अभियान चलाकर 4 वाहन जब्त

    June 16, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को चालू वित्त वर्ष में सबसे तेज वृद्धि की उम्मीद, शेयरधारकों को लिखे पत्र में बोले चंद्रशेखरन

    June 16, 2026

    Jharkhand Police: पुलिस पर ‘प्रताड़ना’ का आरोप लगाकर युवक ने की आत्महत्या, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    June 16, 2026
    Recent Post

    Saraikela: सरायकेला में अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पदमपुर टोल प्लाजा पर विशेष जांच अभियान चलाकर 4 वाहन जब्त

    June 16, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को चालू वित्त वर्ष में सबसे तेज वृद्धि की उम्मीद, शेयरधारकों को लिखे पत्र में बोले चंद्रशेखरन

    June 16, 2026

    Jharkhand Police: पुलिस पर ‘प्रताड़ना’ का आरोप लगाकर युवक ने की आत्महत्या, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    June 16, 2026

    Jharkhand: झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले राजग विधायकों को होटल रेडिशन किया जा रहा शिफ्ट, बाबूलाल बोले- हम बैठक करेंगे

    June 16, 2026

    Jamshedpur: कपाली ओपी पुलिस पर कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी की आदिवासी युवती का गंभीर आरोप?

    June 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group