Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Crime: अमरनाथ सिंह गिरोह से जुड़े कुख्यात अपराधी रिंकू सेठ राजस्थान के शाहपुर से गिरफ्तार, खाटू श्याम में चला रहा था पार्किंग का ठेका
    Breaking News

    Jamshedpur Crime: अमरनाथ सिंह गिरोह से जुड़े कुख्यात अपराधी रिंकू सेठ राजस्थान के शाहपुर से गिरफ्तार, खाटू श्याम में चला रहा था पार्किंग का ठेका

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. शहर का कुख्यात और वांटेड अपराधी रिंकू सेठ उर्फ सौरव शर्मा को पुलिस ने राजस्थान के जयपुर जिले के शाहपुर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. लंबे समय से फरार चल रहा यह अपराधी आखिरकार अब पुलिस की गिरफ्त में है. अब पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर ला रही है, जहां उससे अन्य मामलों में पूछताछ की जाएगी.

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिंकू सेठ मूल रूप से जयपुर के शाहपुर का निवासी है, लेकिन वह कई वर्षों से जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के ओलिडीह में रह रहा था. उस पर हत्या, फायरिंग, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
    वह सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में टकलू लोहार की हत्या और मानगो में राजा सिंह की हत्या के मामलों में मुख्य आरोपी है. इसके अलावा, उस पर कई बार फायरिंग और अवैध हथियार रखने के मामले भी दर्ज हैं.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    अमरनाथ सिंह गिरोह से जुड़ा था रिंकू सेठ
    पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि रिंकू सेठ ने अपने अपराधी जीवन की शुरुआत चैन छिनतई जैसी घटनाओं से की थी धीरे-धीरे उसने कुख्यात अपराधी अमरनाथ सिंह के गिरोह का हिस्सा बनकर शहर में आतंक फैलाया. वर्ष 2023 के जुलाई माह में दुमका में अमरनाथ सिंह की हत्या के बाद से वह पूरी तरह भूमिगत हो गया था. फरारी के दौरान उस पर विरोधी गुटों ने जानलेवा हमला भी किया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    फरारी के दौरान चलाता था पार्किंग व्यवसाय
    पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरारी के बाद रिंकू सेठ राजस्थान के खाटू श्याम बाबा मंदिर के पास पार्किंग का व्यवसाय चला रहा था. वहीं से वह अपने पुराने अपराधी नेटवर्क से संपर्क में था. हाल ही में पुलिस को सूचना मिली थी कि वह जमशेदपुर लौटने की योजना बना रहा है. इसके बाद पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी थी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a notorious criminal associated with the Amarnath Singh gang Jamshedpur Crime: Rinku Seth Jamshedpur Crime: अमरनाथ सिंह गिरोह से जुड़े कुख्यात अपराधी रिंकू सेठ राजस्थान के शाहपुर से गिरफ्तार Rajasthan. He was running a parking contract in Khatu Shyam was arrested from Shahpur खाटू श्याम में चला रहा था पार्किंग का ठेका
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group