Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur Crime: फायरिंग व रंगदारी मांगने के मामले में तीन पकड़ाये
    Headlines

    Jamshedpur Crime: फायरिंग व रंगदारी मांगने के मामले में तीन पकड़ाये

    News DeskBy News DeskAugust 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. उलीडीह थाने की पुलिस सोमवार को छापेमारी के लिए देवघर पहुंची. यहां बंधा इलाके से गिधनी के एक युवक को हिरासत में लिया. वहीं इसके पूर्व जमशेदपुर पुलिस बिहार के मुंगेर जिले के संग्रामपुर इलाके में रविवार रात में छापेमारी कर दो युवकों को पकड़ी थी. उन दोनों के साथ देवघर आकर गिधनी निवासी युवक को बंधा इलाके से उठाया. तीनों आरोपित युवकों को लेकर जमशेदपुर पुलिस सोमवार करीब 10 बजे वापस लौट गयी. जमशेदपुर पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गये आरोपितों में जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी निवासी अमन सिंह राजपूत, बिहार के संग्रामपुर निवासी अभिषेक सिंह व शुभम सिंह शामिल है.

    हालांकि इस बारे में जमशेदपुर से आयी उलीडीह पुलिस कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 24 अगस्त को बिष्टुपुर मेन रोड स्थित मारुति सुजूकी अरीना के शोरूम पर फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों सिदगोड़ा विद्यापतिनगर निवासी प्रभाष सिंह उर्फ नूनू सिंह, आलोक कुमार शर्मा और पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित लिलुवा थाना अंतर्गत मध्यचक पाड़ा बल्ली निवासी वीर सिंह को गिरफ्तार किया था. उनलोगों द्वारा किये खुलासे के बाद ही जमशेदपुर की उलीडीह थाने की पुलिस छापेमारी के लिए देवघर व संग्रामपुर आयी थी. प्रभाष सिंह ने ही शोरूम पर फायरिंग की थी. जबकि साथ में आलोक कुमार शर्मा भी था. शोरूम पर फायरिंग के बाद उसे वीर सिंह के नाम के सिम कार्ड से बिष्टुपुर में मारुति सुजूकी अरीना में महिंद्रा व टोयोटा शोरुम के संचालक सीएच एरिया निवासी कृष्णा भालोटिया से 25 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी.

    Jharkhand Transfer/ Posting : हेमंत सरकार ने IAS अधिकारियों का किया तबादला, जमशेदपुर DC बने राजीव रंजन, चाईबासा उपायुक्त भी बदले?

    मामले में कृष्णा भालोटिया ने सोनारी थाना में केस दर्ज कराया है. इसके अलावा साकची थाना में छगनलाल ज्वेलर्स के मैनेजर बिनोद कुमार सिंह से भी 25 लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी थी. प्रभाष सिंह ने साकची पेनार रोड स्थित छगनलाल ज्वेलर्स के लैंडलाइन पर फोन कर रंगदारी की मांग की थी. वहीं, मानगो डिमना रोड स्थित नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स में भी उसने मैनेजर बिनोद कुमार को फोन कर 25 पेटी यानि 25 लाख रुपये की मांग की थी. इस मामले में बिनोद कुमार ने उलीडीह थाना में केस दर्ज कराया है. उसके बाद सिटी एसपी ऋषभ गर्ग की अगुवाई में टीम का गठन किया गया. पुलिस ने तकनीकी आधार पर प्रभाष सिंह और आलोक कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया. दोनों के खिलाफ पूर्व में कई केस दर्ज है. छापेमारी के लिए उलीडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी देवघर आये थे.

    Jamahedpur: जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था में बदलाव, 19 अप्रैल को भारी वाहनों की NO ENTRY, ये है वजह?

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Crime: Three arrested in case of firing and extortion demand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Transfer/ Posting : हेमंत सरकार ने IAS अधिकारियों का किया तबादला, जमशेदपुर DC बने राजीव रंजन, चाईबासा उपायुक्त भी बदले?

    April 18, 2026

    Jamahedpur: जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था में बदलाव, 19 अप्रैल को भारी वाहनों की NO ENTRY, ये है वजह?

    April 18, 2026

    Jamshedpur : उपायुक्त ने जमशेदपुर कोषागार का किया निरीक्षण, यांत्रिकी विभागों को पिछले 5 वर्षों के आवंटन-निकासी की जांच निर्देश

    April 18, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Transfer/ Posting : हेमंत सरकार ने IAS अधिकारियों का किया तबादला, जमशेदपुर DC बने राजीव रंजन, चाईबासा उपायुक्त भी बदले?

    April 18, 2026

    Jamahedpur: जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था में बदलाव, 19 अप्रैल को भारी वाहनों की NO ENTRY, ये है वजह?

    April 18, 2026

    Jamshedpur : उपायुक्त ने जमशेदपुर कोषागार का किया निरीक्षण, यांत्रिकी विभागों को पिछले 5 वर्षों के आवंटन-निकासी की जांच निर्देश

    April 18, 2026

    Hariwansh: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का निर्विरोध निर्वाचन, तीसरी बार चुने गये, पीएम मोदी, खरगे ने दी बधाई

    April 17, 2026

    Road Accident : बाइक और एसयूवी के बीच भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, दोनों वाहन जब्त

    April 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group