Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: गोलमुरी मस्जिद के पास युवक पर दो युवकों ने किया चापड़ से हमला, गंभीर अवस्था में टीएमएच में कराया गया भर्ती, वारदात के बाद भाग निकले हमलावर

Jamshedpur. गोलमुरी मस्जिद के पास शुक्रवार शाम बजरंग नगर के पास रहने वाले सोनी सिंह उर्फ सोनी बेहरा पर चापड़ से हमला कर दिया गया. घटना के वक्त सोनी अपने चाचा के बेटे सोनू सिंह के साथ आग ताप रहा था. इसी दौरान पीछे से आये दो युवकों ने उस पर अचानक हमला कर दिया एवं दोनों हमलावर वहां से फरार हो गए. सोनू सिंह ने सोनी को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना में सोनी की नाक पर चोट आई है, जबकि सोनू भी इस घटना में घायल हुआ है.

सोनू सिंह ने बताया कि वह सोनी के साथ आग ताप रहा था. इसी बीच फरहान और राजा पीछे से आए और सोनी को पीछे से पकड़कर उसपर चापड़ से हमला कर दिया. बीच-बचाव में हमलावरों ने उस पर भी हमला किया. सोनू ने बताया कि फरहान और राजा से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है, फिर भी उन पर हमला किया गया. फिलहाल सोनी का इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. हमले में जख्मी युवक सोनी सिंह की पत्नी ने घटना के संबंध में बताया कि उसके पति के उपर कैसे हमला हुआ और इस वारदात में कौन-कौन युवक शामिल थे.

Exit mobile version