Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand SIR: झारखंड में एसआईआर के दौरान छह लाख से अधिक मृत मतदाताओं की पहचान की गयी, सबसे अधिक रांची में, दूसरे नंबर पर खूंटी
Breaking News

Jharkhand SIR: झारखंड में एसआईआर के दौरान छह लाख से अधिक मृत मतदाताओं की पहचान की गयी, सबसे अधिक रांची में, दूसरे नंबर पर खूंटी

News DeskBy News DeskJuly 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान अब तक छह लाख से अधिक मृत मतदाताओं की पहचान की गयी है। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार तक रांची जिले में सबसे अधिक मृत मतदाता दर्ज किए गए। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रक्रिया 30 जून से शुरू हुई थी, जो 29 जुलाई तक जारी रहेगी। इस दौरान बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने, एकत्र करने और उनका सत्यापन करने का काम कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह तक रांची में 71,990 मृत मतदाता दर्ज किए गए, जबकि खूंटी में इनकी संख्या 53,885 रही।
एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे तक बीएलओ राज्य के 2.64 करोड़ मतदाताओं में से 99.58 प्रतिशत तक पहुंच चुके हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने बताया, ‘बीएलओ ने घर-घर जाकर कुल 2,63,51,520 मतदाताओं, यानी 99.58 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंच बनाकर पात्र भारतीय नागरिकों को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए हैं।

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार सुबह तक 25,85,506 गणना प्रपत्र एकत्र नहीं किए जा सके। इनमें 6,14,639 मृत मतदाता, 10,78,577 स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता तथा 5,96,575 ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिनका पता नहीं चल सका या जो अनुपस्थित पाए गए। गणना प्रक्रिया शुरू होने से पहले राज्य के 82.08 प्रतिशत मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची से माता-पिता का मिलान पूरा कर लिया गया था। कुल 2.64 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 47.41 लाख मतदाताओं का मिलान अभी बाकी है।

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

मसौदा मतदाता सूची पांच अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद चार सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। दावों और आपत्तियों का निस्तारण पांच अगस्त से तीन अक्टूबर के बीच किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची सात अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

October 9, 2026

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

October 9, 2026

Jharkhand DGP की नियुक्ति के नियम को Supreme court सख्त, राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा से मांगा जवाब

October 8, 2026
Recent Post

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

October 9, 2026

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

October 9, 2026

Jharkhand DGP की नियुक्ति के नियम को Supreme court सख्त, राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा से मांगा जवाब

October 8, 2026

Jharkhand Highcourt ने दुष्कर्म मामले में दिया बड़ा फैसला, आरोपियों की 20 साल कैद की सजा रखी बरकरार, ये टिप्पणी भी की?

October 8, 2026

Jamshedpur: XLRI में ’13वें डॉ. वर्गीज कुरियन मेमोरियल ओरेशन ऑन सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ का आयोजन आज

October 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group