


Jamshedpur.जमशेदपुर का कुख्यात अपराधी सुधीर दुबे एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है. उसने सोशल मीडिया पर लाइव आकर उसने धमकी भरा बयान दिया है. वीडियो में वह कहता है, ‘मारब टाटा में एगो बढ़िया मारब…’ वायरल वीडियो में सुधीर खुले तौर पर दावा कर रहा है कि वह टाटा में ‘बड़ा खेल’ करेगा,
हालांकि उसने किसी विशेष व्यक्ति या गिरोह का नाम नहीं लिया उसके अंदाज़ और भाषा से यह साफ झलक रहा है कि शहर के अंडरवर्ल्ड में किसी नए विवाद या संभावित गैंगवार की आहट है. वीडियो वायरल होते ही शहर में दहशत का माहौल बन गया है.
सुधीर दुबे पर जिले के कई थानों में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं. लंबे समय से शांत रहने के बाद सोशल मीडिया पर उसकी यह अचानक एंट्री पुलिस के लिए एक चुनौती के रूप में उभरी है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है और उसके नेटवर्क व गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.



