


Jamshedpur. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधी नगर के रहने वाले राजू सिंह पर नाबालिग बच्ची से छेडख़ानी करने का आरोप है. राजू सिंह हर दिन बच्चियों के साथ छेड़खानी करता था. गलत हरकत करने का प्रयास भी करता था. बुधवार को इसकी सूचना बच्चियों ने जब अपने घर में दी, तो बच्चियों की मां ने राजू का पीछा किया और उसे छेड़खानी करते मौके पर ही पकड़ लिया. महिलाओं ने उसकी पिटाई भी की. सूचना मिलने के बाद बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और राजू को पकड़ कर थाना ले गयी. पूछताछ के बाद उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया. राजू सिंह के खिलाफ बच्ची की मां ने छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कराया है.



