Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: पुलिस का पिस्टल छीन की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में अपराधी हरपाल उर्फ गबरू के पैर में मारी गोली, जानें पूरा मामला?
Breaking News

Jamshedpur: पुलिस का पिस्टल छीन की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में अपराधी हरपाल उर्फ गबरू के पैर में मारी गोली, जानें पूरा मामला?

News DeskBy News DeskJune 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर में पुलिस ने चेन स्नेचर का हाफ एनकाउंटर किया है। जिसमें पुलिस ने अपराधी के पैर में गोली मारी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायल अपराधी का नाम हरपाल उर्फ गबरू है। दरअसल टेल्को के घड़ी पार्क (मनीष पार्क) में सोमवार की शाम वॉक कर रही बिरसानगर जोन नंबर 9 निवासी बसंती देवी (55) से काले रंग की पल्सर पर सवार दो युवकों ने चेन छिनतई कर ली। इसके बाद फरार हो गए।घटना के 40 मिनट बाद पुलिस ने अपराधियों को खदेड़ते हुए सिदगोड़ा में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक पिस्टल, 10 गोलियां बरामद हुई। चेन छिन कर भागने के दौरान बदमाशों को पुलिस टीम ने सिदगोड़ा रोड नंबर 28 के पास चारों तरफ से घेर लिया।

Jamshedpur: साकची गांधी घाट के समीप ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

एक पुलिस जीप ने ओवरटेक किया तो पल्सर समेत दोनों नाली में गिर पड़े। बाइक के नीचे पैर दबने पर एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि पीछे बैठा दूसरा बदमाश पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर भागने लगा। जिसे बाद में जैप-6 कैंपस दबोचा गया। दूसरे अपराधी का नाम मनप्रीत सिंह रिशू है।

इसके बाद पुलिस देर रात 2.30 बजे के करीब हरपाल उर्फ गबरू को लेकर सिदगोड़ा टाउन हॉल स्थित शौचालय के पास हथियार बरामदगी के लिए ले गई। इस दौरान गबरू ने एएसआई सुशांत सुंडी की पिस्तौल छीन ली और पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की। एएसआई सुशांत सुंडी और अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए, किसी को चोट नहीं आई।

Share Market: टीसीएस, अन्य आईटी कंपनियों के शेयर में बढ़त से बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में उछाल

स्थिति को गंभीर होते देख टाइगर मोबाइल के जवान शम्स तबरेज ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने आरोपी के पैर में गोली मारी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत धर दबोचा।
सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: साकची गांधी घाट के समीप ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

October 9, 2026

Share Market: टीसीएस, अन्य आईटी कंपनियों के शेयर में बढ़त से बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में उछाल

October 9, 2026

Air india का सफर हुआ महंगा, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन अधिभार बढ़ाया, नई दरें नौ अक्टूबर से लागू होंगी

October 9, 2026
Recent Post

Jamshedpur: साकची गांधी घाट के समीप ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

October 9, 2026

Share Market: टीसीएस, अन्य आईटी कंपनियों के शेयर में बढ़त से बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में उछाल

October 9, 2026

Air india का सफर हुआ महंगा, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन अधिभार बढ़ाया, नई दरें नौ अक्टूबर से लागू होंगी

October 9, 2026

Jharkhand: SIR की अंतिम मतदाता सूची की समय-सीमा 30 नवंबर तक बढ़ायी गयी, नाम जुड़वाने के लिए 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा

October 9, 2026

GST में व्यापक सुधारों को मंजूरी, अब गिरफ्तारी का अधिकार खत्म, तेजी से मिलेगा ‘रिफंड’, जानें और क्या बदले नियम?

October 9, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group