


Jamshedpur.जमशेदपुर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने फरवरी में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु गठित टास्क फोर्स, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई को नाकाफी करार दिया है। उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में बड़े माफिया पर कार्रवाई बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
वन विभाग के रेंजर को इको सेंसेटिव जोन के अंदर अवैध उत्खनन, क्रशर संचालन की रोकथाम पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर फटकार लगाई तथा अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया।जिला खनन पदाधिकारी सतीश कुमार नायक ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में टास्क फोर्स के द्वारा कार्रवाई तथा जुर्माना वसूली में मात्रात्मक एवं गुणात्मक वृद्धि हुई है।



