Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली से पहले शहीद परिवारों का सम्मान, डीसी राजीव रंजन ने शॉल और मिठाई भेंटकर जताई कृतज्ञता
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली से पहले शहीद परिवारों का सम्मान, डीसी राजीव रंजन ने शॉल और मिठाई भेंटकर जताई कृतज्ञता

News DeskBy News DeskNovember 6, 2026Updated:November 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: दीपावली के अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के परिवारों को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम की पहल पर समाहरणालय सभागार में आयोजित समारोह में उपायुक्त राजीव रंजन ने शहीदों के परिजनों को शॉल और मिठाई भेंटकर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

समारोह में उपायुक्त ने शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन (शौर्य चक्र, मरणोपरांत) के पिता, नायब सूबेदार नवीन चौधरी, शहीद किशन दुबे की माता जगमाया देवी, शहीद मनोज कुमार की पत्नी सुनीता कुमारी, शहीद जितेंद्र कुमार की पत्नी दुर्गावती देवी और शहीद पी. श्रीनिवास की पत्नी पद्मजा राव को सम्मानित किया।

इसके अलावा शहीद सिपाही गणेश हांसदा (शौर्य चक्र, मरणोपरांत) और शहीद दिलीप बेसरा के परिजनों को घाटशिला के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा।

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय: उपायुक्त

इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन ने शहीदों के अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों का त्याग हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनके परिवारों का सम्मान करना समाज और प्रशासन, दोनों का दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। परिषद के सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों और सामाजिक कार्यों की जानकारी भी साझा की।

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य रहे मौजूद

समारोह में पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से ब्रजकिशोर सिंह, सुबोध कुमार, मिथिलेश सिंह, अशोक श्रीवास्तव, विजय त्रिपाठी, सतनाम सिंह, सत्येंद्र सिंह और दिनेश सिंह उपस्थित थे।

यह आयोजन भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों के शौर्य, त्याग और बलिदान के प्रति जिला प्रशासन की कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर बना।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

November 8, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

November 8, 2026

Jamshedpur Wethear: दिवाली पर इस बार मौसम खुशनुमा रहेगा, दिन में साफ रहेगा आसमान, 9 से 11 तक बारिश

November 8, 2026
Recent Post

Congress ने मंत्री इरफान अंसारी पर टिप्पणी को लेकर BJP नेताओं के खिलाफ पुलिस में दर्ज करायी शिकायत

November 8, 2026

Adityapur:आदित्यपुर के होटलों में पुलिस की अचानक रेड, 40-50 युवक-युवतियां हिरासत में, होटल संचालकों से भी पूछताछ

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group