Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR डीसी पहुंचे जुगसलाई, कहा – जनता को सेवा का अनुभव जमीनी स्तर पर मिलना चाहिए
    Breaking News

    JAMSHEDPUR डीसी पहुंचे जुगसलाई, कहा – जनता को सेवा का अनुभव जमीनी स्तर पर मिलना चाहिए

    News DeskBy News DeskJuly 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को व्यापक निरीक्षण किया. उन्होंने शहर की नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए साफ शब्दों में कहा –“जनता को सेवा का अनुभव ज़मीनी स्तर पर मिलना चाहिए, केवल कागज़ पर नहीं.”पार्षद कार्यालय से शुरू हुए निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पार्कों, जल शोधन संयंत्र, डंप यार्ड और आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक का जायज़ा लिया. सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की तैनाती, फाइलों की स्थिति और नागरिक सेवा की गुणवत्ता पर गहन निगरानी की गई.

    कार्यालय परिसर में बने नए मार्केट प्लेस को देखकर उपायुक्त ने नाराज़गी जताई कि दुकानों का आवंटन अब तक लंबित है. उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान को जल्द प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया.नगर परिषद पार्क को लेकर उन्होंने कहा कि जुस्को प्रबंधन से तालमेल कर दिन में भी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होनी चाहिए. उन्होंने कहा, “पार्क सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, लोगों के उपयोग के लिए होना चाहिए.”डंप यार्ड में कचरा प्रबंधन की स्थिति देखकर उपायुक्त ने सख्त हिदायत दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    ठोस कचरे के निस्तारण में सुधार और नियमित सफाई की गारंटी मांगी.जल शोधन संयंत्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि पेयजल सुविधा को नगर परिषद के हवाले जल्द से जल्द किया जाए ताकि जवाबदेही तय हो सके और स्थानीय स्तर पर सुविधा का संचालन बेहतर हो.आख़िर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दवाओं के भंडारण, कर्मियों की उपस्थिति और इलाज की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि चिकित्सा सेवा में किसी तरह की कमी ना रहे.उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आज की समीक्षा सिर्फ खानापूर्ति नहीं, बल्कि ज़मीनी सुधार की नींव है. “हर शिकायत का जवाब काम से हो, कागज़ से नहीं,” – इसी भावना के साथ उन्होंने त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JAMSHEDPUR DC reached Jugsalai said - people should get the experience of service at the grassroots level
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group