


Jamshedpur.जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान बागुनहातु रोड नंबर 5 निवासी सोमेन दत्ता (20) के रूप में हुई. उसका शव बागुनहातु रोड नंबर 6 के पास मिला.सोमेन रविवार रात बिना कुछ बताए घर से निकला था. सुबह स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना दी.
मौके पर पहुंचे पिता मंतोष दत्ता ने देखा कि सोमेन के नाक से खून और मुंह से झाग निकल रहा था. परिवार ने हत्या की आशंका जताई है. मृतक के पिता ने बताया कि एक सप्ताह पहले सोमेन की उसके कुछ दोस्तों से मारपीट हुई थी. इस घटना के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान था. सिदगोड़ा थाना के हवलदार जुगनू के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों की पुष्टि होगी. पुलिस हत्या, आत्महत्या और संदिग्ध मौत तीनों एंगल से जांच कर रही है.
आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रहे हैं.



