Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी BLINKIT के परसुडीह के डिलीवरी पार्टनर्स अपनी मांगों को लेकर लगातार तीसरे दिन हड़ताल पर

Jamshedpur.ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी ब्लिंकइट के परसुडीह स्थित डिलीवरी पार्टनर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। राइडर्स का आरोप है कि कंपनी ने उनकी सहमति के बिना पेआउट घटा दिया है और डिलीवरी क्षेत्रों का पुनर्विभाजन कर उनकी आमदनी कम कर दी है। प्रदर्शन कर रहे डिलीवरी पार्टनर्स का कहना है कि पहले प्रति डिलीवरी दूरी के आधार पर 55 से 60 रुपये मिलते थे, जिसे घटाकर 35 से 38 रुपये कर दिया गया है।

उनका कहना है कि वे प्रतिदिन 12 से 16 घंटे तक काम करते हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के बीच कम भुगतान से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

Exit mobile version