Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, कई आवेदनों का हुआ त्वरित निष्पादन

Jamshedpur. उपायुक्त अन्नय मित्तल ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में आमजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने कई मामलों का मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए 90 से ज्यादा नागरिकों ने व्यक्तिगत, सामाजिक, एवं प्रशासनिक समस्याओं से जुड़ी अपनी शिकायतें व मांग उपायुक्त के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने गंभीरता से प्रत्येक आवेदक की बातों को सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इस दौरान कई अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं उपायुक्त के संज्ञान में लाई गईं.

इनमें से कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही समाधान किया गया. उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार एक सशक्त माध्यम है, जिससे आम जनता की समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचती हैं और उनका पारदर्शी व शीघ्र समाधान संभव होता है. प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक शिकायत का निवारण निर्धारित समयसीमा के भीतर हो.

Exit mobile version