Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: घाटशिला के फुलडूंगरी गांव पहुंचे उपायुक्त. कृषक पाठशाला व नोटबुक निर्माण केन्द्र का किया निरीक्षण, स्वरोजगार से जुड़े समूहों से किया संवाद
    Breaking News

    Jamshedpur: घाटशिला के फुलडूंगरी गांव पहुंचे उपायुक्त. कृषक पाठशाला व नोटबुक निर्माण केन्द्र का किया निरीक्षण, स्वरोजगार से जुड़े समूहों से किया संवाद

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में घाटशिला प्रखंड के धरमबहाल पंचायत अंतर्गत फुलडूंगरी गांव पहुंचे. यहां समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत संचालित कृषक पाठशाला का निरीक्षण किया. इस अवसर पर उन्होंने किसानों से संवाद स्थापित कर पाठशाला के लाभ, सम्भावनाओं एवं योजनाओं से जुड़कर उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की उपायुक्त ने किसानों से केसीसी (कृषि ऋण) के आच्छादन की जानकारी ली तथा वंचित किसानों को इससे जोड़ने की प्रक्रिया बताई. उन्होंने कहा कि कृषक पाठशाला किसानों को उन्नत खेती, नई तकनीक एवं एफपीओ से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है. उन्होंने पदाधिकारियों एवं एनजीओ प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि आसपास के 9 गांवों के किसानों को एफपीओ से जोड़ें तथा किसानों को सक्रिय रूप से इन गतिविधियों में भागीदारी हेतु प्रोत्साहित करें.

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    मौके पर कुछ किसानों द्वारा लैम्प्स में धान बिक्री के बाद भुगतान की दूसरी किश्त नहीं मिलने की शिकायत की गई, जिसपर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया. इस क्रम में उन्होने कृषक पाठशाला में संचालित गतिविधियों तथा फसलों का अवलोकन किया तथा व्यवस्थित तरीके से कृषक पाठशाला का संचालन एवं किसानों को कृषि की उन्नत तकनीक से अवगत करने का निर्देश दिया.

    इसी क्रम में फुलडूंगरी में संचालित नोटबुक निर्माण कार्य से जुड़ी स्वयंसहायता समूह की महिलाओं से उपायुक्त ने संवाद किया. उन्होंने नोटबुक की गुणवत्ता की सराहना की तथा सप्लाई चेन, विपणन एवं डिजाइन सुधार पर चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए लागत घटाना, उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखना और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन करना जरूरी है. उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि नोटबुक उत्पादन बढ़ाएं, बाजार उपलब्ध कराने में सहयोग करें तथा स्कूल एवं स्टेशनरी दुकानों से समन्वय स्थापित कर बिक्री में सहयोग करें.

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किसानों को तकनीक आधारित खेती से जोड़ना और महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. योजनाओं का लाभ तभी वास्तविक होगा जब किसान और समूह आत्मनिर्भर बनकर बाजार की मांग को समझते हुए आगे बढ़ेंगे. मौके पर निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, एसडीओ घाटशिला श्री सुनील चंद्र, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, जिला कृषि पदाधिकारी विवेक बिरूआ, बीडीओ यूनिका शर्मा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    interacted with self-employment groups Jamshedpur: Deputy Commissioner reached Fuldungri village of Ghatsila. Inspected Krishak Pathshala and Notebook Manufacturing Centre Jamshedpur: घाटशिला के फुलडूंगरी गांव पहुंचे उपायुक्त. कृषक पाठशाला व नोटबुक निर्माण केन्द्र का किया निरीक्षण स्वरोजगार से जुड़े समूहों से किया संवाद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    July 6, 2026

    Jamahedpur. जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन ने पहली बार बोड़ाम प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    July 6, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    July 6, 2026

    Jamahedpur. जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन ने पहली बार बोड़ाम प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    July 6, 2026

    Jamahedpur Traffic: एसएसपी ने ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, जानें किसे कहां भेजा

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 अभियान में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी, विधायक सरयू राय और मंगल कालिंदी ने जमा किया गणना प्रपत्र

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group