Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»JAMSHEDPUR : उपायुक्त पहुंचे फुलडूंगरी, किसानों और महिला समूहों से की मुलाकात
    Jamshedpur

    JAMSHEDPUR : उपायुक्त पहुंचे फुलडूंगरी, किसानों और महिला समूहों से की मुलाकात

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2025Updated:August 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ghatshila : DC कर्ण सत्यार्थी ने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान घाटशिला प्रखंड के धरमबहाल पंचायत स्थित फुलडूंगरी गांव का दौरा किया. यहां उन्होंने समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत संचालित कृषक पाठशाला का निरीक्षण किया और किसानों से सीधा संवाद किया.

    निरीक्षण के दौरान DC ने किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि जो किसान अभी इससे वंचित हैं, उन्हें जल्द से जल्द योजना से जोड़ा जाए. उन्होंने कहा कि कृषक पाठशाला किसानों को उन्नत खेती, नई तकनीकों और एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) से जोड़ने का बेहतरीन माध्यम है. साथ ही अधिकारियों और एनजीओ प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि आसपास के 9 गांवों के किसानों को एफपीओ से जोड़ा जाए.

    कुछ किसानों ने मौके पर धान बिक्री के बाद दूसरी किश्त का भुगतान न मिलने की शिकायत की, जिस पर उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

    JAMSHEDPUR NEWS : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर सांसद विद्युत महतो की केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात, NOC प्रक्रिया जल्द पूरी होने का आश्वासन

    इसके अलावा उपायुक्त ने गांव में चल रहे नोटबुक निर्माण कार्य से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी बातचीत की. उन्होंने उत्पाद की गुणवत्ता की सराहना करते हुए विपणन रणनीति, डिजाइन और सप्लाई चेन पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उत्पादन बढ़ाया जाए और स्थानीय स्कूलों व स्टेशनरी दुकानों से संपर्क कर बाजार उपलब्ध कराया जाए.

    DC ने कहा कि जिले में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना प्राथमिकता है. इसके लिए जरूरी है कि किसान तकनीक आधारित खेती की ओर बढ़ें और महिलाएं स्वरोजगार के नए अवसरों से जुड़ें.

    JAMSHEDPUR NEWS : महिला विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन

    इस मौके पर निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, कृषि पदाधिकारी विवेक बिरूआ, बीडीओ यूनिका शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news JAMSHEDPUR: Deputy Commissioner reached Phuldungari met farmers and women groups जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर सांसद विद्युत महतो की केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात, NOC प्रक्रिया जल्द पूरी होने का आश्वासन

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : महिला विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका,खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

    September 8, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर सांसद विद्युत महतो की केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात, NOC प्रक्रिया जल्द पूरी होने का आश्वासन

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : महिला विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका,खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

    September 8, 2026

    Jamshedpur: दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल, बोले: शोध और नवाचार के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय

    September 8, 2026

    JSSC CGL परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी बिहार से गिरफ्तार, अब तक 11 पकड़ाये

    September 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group