Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur DGGI Team Raid: जीएसटी चोरी मामले में धनबाद में आठ ठिकानों पर छापे 100 करोड़ के कैश ट्रांजेक्शन और 25 फर्जी कंपनियों के मिले दस्तावेज
    Crime

    Jamshedpur DGGI Team Raid: जीएसटी चोरी मामले में धनबाद में आठ ठिकानों पर छापे 100 करोड़ के कैश ट्रांजेक्शन और 25 फर्जी कंपनियों के मिले दस्तावेज

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhanbad. 150 करोड़ की जीएसटी चोरी मामले में जमशेदपुर की डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने शुक्रवार को धनबाद के धैया, झरिया, सरायढेला, गोविंदपुर समेत आठ ठिकानों पर छापेमारी की. धैया स्थित हवेली में जीएसटी चोरी के मास्टर माइंड सौरव सिंघल व सहयोग शिवम सिंह के घर व दफ्तर में छापेमारी की गयी. दोनों के घर व दफ्तर से नोट गिनने वाली तीन मशीन, पांच लैपटॉप, पेन ड्राइव सहित छह मोबाइल व हार्ड डिस्क जब्त किये गये.

    इसके अलावा 100 करोड़ के कैश लेन-देन के कागजात भी मिले हैं. ट्रिनिटी फ्यूल, श्रीराम ट्रेडिंग कंपनी, मां तारा इंटरप्राइजेज सहित 25 फर्जी कंपनियों के इनवॉयस भी जब्त किये गये. हालांकि, छापेमारी के पहले ही जीएसटी चोरी के मास्टर माइंड सौरव सिंघल व सहयोगी शिवम सिंह फरार हो गये. सौरव सिंघल के पिता राजेश सिंघल से पूछताछ चल रही है.

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    छापेमारी में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस जमशेदपुर, रांची व धनबाद के अधिकारी शामिल हैं. संयुक्त निदेशक सार्थक सक्सेना के आदेश पर वरिष्ठ आसूचना पदाधिकारी रौशन मिश्रा के नेतृत्व में छापेमारी चल रही है. वरिष्ठ आसूचना पदाधिकारी रोशन मिश्रा ने बताया कि झारखंड में जीएसटी चोरी की सबसे बड़ी रेड है. अब तक 150 करोड़ की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है. इस खेल में धनबाद के बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी संलिप्त हैं. मास्टर माइंड सौरव सिंघल की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है.

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    documents of cash transactions worth Rs 100 crore and 25 fake companies found Jamshedpur DGGI Team Raid: Raids at eight places in Dhanbad in GST theft case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: कृषि और स्वरोजगार को मिलेगी रफ्तार, डीसी राजीव रंजन ने बैंकों को दिए खरीफ सीजन में KCC शिविर लगाने के निर्देश

    June 24, 2026

    Jamshedpur News :टीएमएच अस्पताल में भर्ती जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group