Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: भुइयांडीह के होटल अतिथि सीलिंग विवाद में झारखंड हाईकोर्ट में हाजिर हुए DGP, जमशेदपुर SSP और सीतारामडेरा थाना प्रभारी, 48 घंटे के अंदर सील कमरों को खोलने का आदेश
    Breaking News

    Jamshedpur: भुइयांडीह के होटल अतिथि सीलिंग विवाद में झारखंड हाईकोर्ट में हाजिर हुए DGP, जमशेदपुर SSP और सीतारामडेरा थाना प्रभारी, 48 घंटे के अंदर सील कमरों को खोलने का आदेश

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के भुइयांडीह के निर्मलनगर स्थित होटल अतिथि भवन को लेकर सीलिंग विवाद मामले में गुरुवार को झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा, जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक पियूष पांडेय और सीतारामडेरा थाना प्रभारी विनय प्रसाद मंडल को झारखंड हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति राजेश कुमार की एकल खंडपीठ के समक्ष सशरीर उपस्थित होना पड़ा. दरअसल, झारखंड के पूर्व भू-राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां की पत्नी एवं होटल की संचालिका अंजना भुइयां द्वारा दायर रिट याचिका पर 18 नवंबर को हुई सुनवाई के दौरान हाइकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को हाजिर होने का निर्देश दिया था.

    सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस की अनुसंधान प्रक्रिया पर कड़ी नाराजगी जताई. कोर्ट ने कहा कि जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों ने जांच की प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया और बिना ठोस दस्तावेजी पुष्टि के होटल में छापेमारी कर उसे सील करना कानून के सिद्धांतों के खिलाफ है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    अदालत ने टिप्पणी की कि यदि होटल संचालन की लाइसेंस वैधता की जांच करनी थी, तो संबंधित विभाग से उसकी जानकारी ली जा सकती थी, परंतु पुलिस ने केवल सूचना के आधार पर कार्रवाई कर सभ्य समाज के सामने कानून की गलत तस्वीर पेश कर दी, जिससे आम लोगों में यह संदेश गया कि पुलिस किसी भी नागरिक को अपराधी साबित करने में तत्पर रहती है. कोर्ट ने कहा कि तीन कमरों को सील करना तर्कसंगत नहीं, यदि होटल अवैध था, तो उसे पूरी तरह सील करना चाहिए था.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता जैद इमाम ने कहा कि छापेमारी के 40 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई, जो न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है और इससे याचिकाकर्ता की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है तथा पुलिस पर से आम जनता का भरोसा कमजोर हुआ है. अदालत ने 48 घंटे के अंदर होटल अतिथि भवन के सील किए गए कमरों को खोलने का आदेश दिया और कहा कि पहले कमरे खोले जाएंगे, उसके बाद मामले की आगे सुनवाई की जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    48 घंटे के अंदर सील कमरों को खोलने का आदेश Jamshedpur SSP and Sitaramdera police station in-charge appeared in Jharkhand High Court in Bhuiyandih hotel guest sealing dispute Jamshedpur: DGP Jamshedpur: भुइयांडीह के होटल 'अतिथि भवन' को सील करने में लापरवाही को लेकर Highcourt ने जमशेदपुर पुलिस को लगायी कड़ी फटकार order to open sealed rooms within 48 hours. जमशेदपुर SSP और सीतारामडेरा थाना प्रभारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group