Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: डिमना डैम के विस्थापितों ने डीसी ऑफिस घेरा, परंपरागत हथियारों के साथ किया प्रदर्शन, टाटा लीज नवीकरण पर भी उठाये सवाल, 30 दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
    Breaking News

    Jamshedpur: डिमना डैम के विस्थापितों ने डीसी ऑफिस घेरा, परंपरागत हथियारों के साथ किया प्रदर्शन, टाटा लीज नवीकरण पर भी उठाये सवाल, 30 दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

    News DeskBy News DeskSeptember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के डिमना क्षेत्र स्थित मिर्जाडीह के सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया गया है. मिर्जाडीह बाँध विस्थापित एवं रैयत संघर्ष मोर्चा के बैनर तले इनके द्वारा कुल 21 गावं के ग्राम प्रधान, मुखिया सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने डिमना चौक से पारम्परिक हथियारों के साथ पैदल यात्रा करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया है. विस्थापितों ने मंगलवार को डीसी ऑफिस के सामने अपनी मांगों को लेकर परंपरागत हथियारों के साथ प्रदर्शन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि डिमना डैम के कारण 21 गांव और टाटा शहर जिस भूमि पर बसा है, उसके 18 मौजा के मूल वासियों की आज तक अनदेखी हो रही है. इसलिए उनकी मांग है कि टाटा लीज नवीकरण से पूर्व उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए. उनके आरोपी का मुख्य निशाना टाटा स्टील है, क्योंकि उनका कहना है कि कंपनी की वजह से ही विस्थापितों को आज तक उनका मौलिक अधिकार नहीं मिला है.

    परंपरागत हथियारों के साथ प्रदर्शन के दौरान ही सिटी एसपी भोजन के लिए डीसी ऑफिस के रास्ते जब बाहर निकले, तो प्रदर्शनकारियों ने उनके वाहन को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे. साकची थाना प्रभारी और मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शन को समझाने का काफी प्रयास किया, परंतु वे और उग्र होकर नारेबाजी करने लगे. इसके कारण सिटी एसपी को अपना वाहन वापस करना पड़ा. बाद में वे डीटीओ ऑफिस के सामने के बंद दरवाजे को खुलवाकर बाहर निकले.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    प्रदर्शनकारीयों ने ये मांगें रखीं
    इनके द्वारा पांच सूत्री मांग पत्र भी जिला उपायुक्त को सौंपा गया है. मुख्य रूप से मिर्जाडीह रैयतों के घर तोड़ने वाले दोषियों की गिरफ़्तारी, सभी गावों के सड़क निर्माण करवाये जाने, विस्थापितों को विस्थापन प्रमाण पत्र दिये जाने, टाटा लीज नविकरण कमिटी मे विस्थापित प्रतिनिधि को शामिल करने जैसे मांगे शामिल हैं. प्रदर्शनकारीयों ने कहा की राजकीय शोक के दौरान टाटा कंपनी एवं जिला प्रसाशन के मिली भगत से रैयतों के घर को तोड़ा गया, जिससे यह प्रतीत होता है की राज्य सरकार और जिला प्रसाशन टाटा कंपनी के इशारे पर चल रही है.

    यहाँ मूलवासियो का लगातार दमन किया जा रहा है, लेकिन इनके साथ इंसाफ नहीं हो रहा है, ऐसे में अब सभी मूलनिवासी रैयत आंदोलन का रुक अपना चुके है और अगर 30 दिनों के भीतर इनके मांगो पर करवाई नहीं होती है तो आगे इनके द्वारा उग्र से उग्र आंदोलन किया जायेगा.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    30 दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी also raised questions on the Tata lease renewal demonstrated with traditional weapons Jamshedpur: Displaced residents of Dimna Dam and 18 mouzas surrounded the DC office Jamshedpur: डिमना डैम और 18 मौजा के विस्थापितों ने डीसी ऑफिस घेरा warned of a fierce agitation if their demands were not met within 30 days. टाटा लीज नवीकरण पर भी उठाये सवाल परंपरागत हथियारों के साथ किया प्रदर्शन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group