Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: बागबेड़ा के चौथी कक्षा के छात्र की आत्महत्या मामले में जिला शिक्षा विभाग गंभीर, शुरू की जांच, संदेह के घेरे में स्कूल प्रबंधन
    Breaking News

    Jamshedpur: बागबेड़ा के चौथी कक्षा के छात्र की आत्महत्या मामले में जिला शिक्षा विभाग गंभीर, शुरू की जांच, संदेह के घेरे में स्कूल प्रबंधन

    News DeskBy News DeskDecember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह स्थित सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र नवनीत कुमार (13) द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना को जिला शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि घटना से कुछ घंटे पहले नवनीत का स्कूल में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद स्कूल प्रिंसिपल ने उसे कार्यालय में बुलाकर फटकार लगाई थी. नवनीत के परिवार ने दावा किया है कि उसके हाथ पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि स्कूल में किसी से झड़प हुई थी.

    परिजनों के अनुसार, उसके दोस्तों ने भी विवाद की पुष्टि की है. पिता तुलसी कुमार ने बागबेड़ा पुलिस से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन को विवाद की जानकारी थी, फिर भी आवश्यक कदम नहीं उठाए गए. घटना के दिन नवनीत दोपहर एक बजे स्कूल से लौटकर घर आया था. उस समय पिता घर में काम कर रहे थे और छोटी बहन बाहर खेल रही थी. नवनीत अपने कमरे में चला गया और कुछ ही समय बाद फांसी लगा ली थी.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    जिला शिक्षा पदाधिकारी आशीष कुमार पांडे ने कहा कि यह अत्यंत दुःखद घटना है और बच्चों की मानसिक स्थिति को समझने की आवश्यकता है. विभाग अपने स्तर से मामले की जांच करेगा और यह समझने की कोशिश की जाएगी कि छात्र किस परिस्थिति से गुजर रहा था. उन्होंने बताया कि सोमवार को परिजनों, स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों से बातचीत कर घटना से जुड़े तथ्यों को समझा जाएगा. जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ जांच जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    investigation started Jamshedpur: District education department serious about suicide of class 4 student of Bagbeda Jamshedpur: बागबेड़ा के चौथी कक्षा के छात्र की आत्महत्या मामले में जिला शिक्षा विभाग गंभीर school management under suspicion शुरू की जांच संदेह के घेरे में स्कूल प्रबंधन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group