Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: 30 दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: 30 दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों को वितरित किए गए कृत्रिम अंग एवं सहायता उपकरण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो समेत कई गणमान्यजन रहे मौजूद
    News DeskBy News DeskSeptember 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में सदर अस्पताल परिसर में कृत्रिम अंग एवं दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, सिविल सर्जन डॉ. साहिल पॉल, सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, संस्था के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए 30 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें हियरिंग मशीन, वॉकर, वॉकिंग स्टिक, ब्लाइंड स्टिक, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल सहित अन्य आवश्यक सहायता उपकरण शामिल थे। सहायता उपकरण पाकर उनके चेहरे पर अलग ही प्रकार की प्रसन्नता और आनंद का भाव झलक रहा था। इस दौरान बहुत ही भावुक क्षण देखने को मिला जब एक 8 वर्षीय बच्ची ने हियरिंग मशीन लगाकर वहां मौजूद लोगों से इशारों में बातचीत की।

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यदि किसी परिवार में कोई व्यक्ति मानसिक अथवा शारीरिक रूप से दिव्यांग है, तो उसे सहयोग और सम्मान के साथ आगे बढ़ने में मदद करना पूरे समाज की भी जिम्मेदारी है। हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति इसी सामाजिक दायित्व को सेवा के माध्यम से साकार करने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वितरित किए जा रहे कृत्रिम अंग एवं सहायता उपकरण दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र ‘जनसेवा से देशसेवा’ है और इसी भावना को केंद्र में रखकर संस्था जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रही हैं। उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी अपने सेवा कार्यों का विस्तार करे और अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाए। इस अवसर पर उन्होंने समस्त झारखंडवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की भी शुभकामनाएं दीं।

    JAMSHEDPUR NEWS: मेयर सुधा गुप्ता ने सफाई मित्रों संग की विश्वकर्मा पूजा, भोग-प्रसाद का किया वितरण

    वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्पूर्ण जीवन ‘जनसेवा से देशसेवा’ की भावना का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने को प्राथमिकता दी है। दिव्यांगजनों के सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता के लिए किए जा रहे प्रयास भी इसी सेवा-भावना को आगे बढ़ाने का कार्य हैं। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम उनके सेवा-संकल्प की भावना के अनुरूप है। उन्होंने हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाओं के प्रयास समाज में सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

    संस्था के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी ने बताया कि हेल्प क्रॉस सोसाइटी पिछले 10 वर्षों से पूरे झारखंड में विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय है। संस्था द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान भी संचालित किया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि किसी भी दिव्यांगजन को अपने दैनिक जीवन में सहायता के अभाव में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा प्रत्येक माह की 5 और 25 तारीख को सदर अस्पताल परिसर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायता उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं।

    JAMSHEDPUR RAILWAY NEWS: टाटानगर में बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो, ₹383.78 करोड़ की मिली मंजूरी

    इस दौरान पूर्व सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार लाल, डीएसए डॉ कमलेश कुमार, सरदार शैलेन्द्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, संस्था के अध्यक्ष श्री बी.के. शर्मा, सचिव श्री बिनोद कसेरा, अमित नागलिया, राजेश कुमार सिंह, सुशील सिंघानिया, अमरजीत सिंह राजा, भूपेंद्र सिंह, संजीव कुमार, प्रेम झा, संदीप शर्मा बौबी, अमित मिश्रा, सुशांत पांडा, सुदीप्तो डे राणा, अनमोल वर्मा, सौरव श्रीवास्तव समेत संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bidyut Baran Mahato Disability Support Hearing Machine Help Cross Society Jamshedpur latest news Jamshedpur news Jamshedpur Social Work Jharkhand news Narendra Modi Birthday Raghubar das Sadар Hospital Jamshedpur Tricycle Wheelchair Distribution कृत्रिम अंग जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर सामाजिक संस्था दिव्यांग उपकरण वितरण दिव्यांग सहायता दिव्यांग सहायता उपकरण दिव्यांगजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रघुवर दास विद्युत वरण महतो श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति सदर अस्पताल जमशेदपुर सहायता उपकरण सामाजिक सेवा हेल्प क्रॉस सोसाइटी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: मेयर सुधा गुप्ता ने सफाई मित्रों संग की विश्वकर्मा पूजा, भोग-प्रसाद का किया वितरण

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR RAILWAY NEWS: टाटानगर में बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो, ₹383.78 करोड़ की मिली मंजूरी

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हिस्ट्रीशीटर सैफ अली समेत पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: मेयर सुधा गुप्ता ने सफाई मित्रों संग की विश्वकर्मा पूजा, भोग-प्रसाद का किया वितरण

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR RAILWAY NEWS: टाटानगर में बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो, ₹383.78 करोड़ की मिली मंजूरी

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 30 दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हिस्ट्रीशीटर सैफ अली समेत पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मानगो नगर निगम की 55 योजनाओं की निविदा पर सरयू राय के सवाल

    September 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group