Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur Durga Puja: बेली बोधन घाट पर विसर्जन को लेकर हुई बैठक, प्रशासन बोला, ढलान के पहले रोक दिये जायेंग, निर्णय पर पूजा कमेटी ने जतायी आपत्ति
    Crime

    Jamshedpur Durga Puja: बेली बोधन घाट पर विसर्जन को लेकर हुई बैठक, प्रशासन बोला, ढलान के पहले रोक दिये जायेंग, निर्णय पर पूजा कमेटी ने जतायी आपत्ति

    News DeskBy News DeskOctober 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बिष्टुपुर बेली बोधन घाट पर पिछले वर्ष विसर्जन के दौरान हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन सख्ती और सावधानी बरत रही है. इस वर्ष बेली बोधन घाट पर विसर्जन वाहनों को नदी तट तक जाने की इजाजत नहीं है. घाट पर ढलान शुरू होते ही वाहनों को रोक दिया जायेगा. वहां से पूजा कमेटी के सदस्य मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए कंधे पर उठाकर नदी तट तक लेकर जायेंगे. इसके अलावे जिन पूजा कमेटी को कंधे पर प्रतिमा लेकर जाने में दिक्कत होगी, वह सुवर्णरेखा नदी घाट पर मां की प्रतिमा का विसर्जन कर सकते हैं. इसके लिए उस पूजा कमेटी को अपने थाना प्रभारी को एक आवेदन देना अनिवार्य होगा.

    उक्त बातें सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने गुरुवार को बिष्टुपुर थाना परिसर में बेली बोधन घाट पर विसर्जन करने वाली दुर्गापूजा कमेटी के साथ की बैठक के दौरान कही. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष विसर्जन के दौरान दुर्घटना हुई थी. जिसमें दो व्यक्ति की मौत हो गयी थी. घाट पर काफी ढलान होने के कारण इस घाट पर वाहनों को नीचे लेकर जाना खतरनाक है. वहीं प्रशासन के इस निर्णय पर कुछ पूजा कमेटियों ने आपत्ति जतायी है. उनका कहना है कि पिछले साल पहली बार दुर्घटना हुई है. इससे पहले इसी घाट पर हर साल विसर्जन होती रही है. प्रशासन को इसपर विचार करनी चाहिए.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    वहीं धालभूम एसडीओ शताब्दी मजुमदार ने कहा कि जिला प्रशासन सिर्फ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों को उपर ही रोकने का निर्णय लिया है. ताकि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे. उन्होंने बताया कि विसर्जन तक घाट पर फोर्स की तैनाती रहेगी. जिला प्रशासन के शिविर और एंबुलेंस भी मौजूद रहेंगे. इस मौके पर जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अचिंतम दास गुप्ता, महासचिव आशुतोष सिंह, सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह, बिष्टुपुर, परसुडीह, जुगसलाई के थाना प्रभारी मौजूद थे.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    it will be stopped before the slope Jamshedpur Durga Puja: A meeting was held regarding immersion at Beli Bodhan Ghat the administration said the Puja committee expressed objection to the decision
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group