
Jamshedpur. जमशेदपुर की एग्रिको पूजा कमेटी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो ने किया. पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में एग्रिको पूजा पंडाल की कलाकृतियों की प्रशंसा की. उन्होंने माता की प्रतिमा को अद्भुत कलाकृति की उपाधि दी और कलाकारों की मेहनत, समर्पण एवं प्रतिभा की सराहना की. वहीं, सांसद ने अपने संबोधन में स्वदेशी संस्कृति और लोक कला को बढ़ावा देने पर जोर दिया.
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कलाकृतियाँ न केवल भारतीय परंपरा की पहचान हैं, बल्कि स्थानीय कलाकारों के कौशल को प्रोत्साहित कर स्वदेशी आंदोलन को भी आगे बढ़ाती हैं. इस वर्ष पंडाल को विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है, जिसमें पारंपरिक एवं आधुनिक कला का अद्भुत मिश्रण दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है.
उद्घाटन समारोह में चंद्रगुप्त सिंह, गुंजन यादव, दिनेश कुमार, योगेश मल्होत्रा, विजय खान, कन्हैया सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश झा, विकास सिंह, आशुतोष सिंह, लालचंद सिंह, चिंटू सिंह, चंदशेखर मिश्र, धर्मेंद्र प्रसाद, राजन सिंह, कंचन सिंह, कमलेश सिंह आदि शामिल थे।
