Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur Durga puja: दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बड़ौदा घाट का उपायुक्त, एसएसपी ने किया निरीक्षण, दिये निर्देश, सुरक्षा पर विशेष फोकस
    Headlines

    Jamshedpur Durga puja: दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बड़ौदा घाट का उपायुक्त, एसएसपी ने किया निरीक्षण, दिये निर्देश, सुरक्षा पर विशेष फोकस

    News DeskBy News DeskOctober 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.उपायुक्त अनन्य मित्तल व एसएसपी किशोर कौशल ने गुरुवार को बड़ौदा घाट का निरीक्षण कर दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान पीडी आइटीडीए दीपांकर चौधरी, सिटी एसपी ऋषभ गर्ग, एसडीओ धालभूम शताब्दी मजूमदार, नगर निकाय पदाधिकारी, पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे. जिले के वरीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण के क्रम में विसर्जन घाट तक पहुंच पथ का मरम्मतीकरण, पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से घाटों पर बैरिकेडिंग किये जाने, ससमय साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा विसर्जन के दौरान सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिये. उपायुक्त ने सभी दुर्गा पूजा समिति से अपील किया कि तय समय पर विसर्जन करें, जिससे विधि व्यवस्था के संधारण में कोई बाधा नहीं उत्पन्न हो. उन्होंने कहा कि घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे, पूजा समिति दुर्गा पूजा को सफल संपन्न कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान करें. घाटों की ससमय साफ-सफाई एवं विद्युतीकरण पर बल देते हुए कहा कि सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से दोनों कार्य महत्वपूर्ण हैं इससे संबंधित विभाग एवं पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे. विसर्जन के दौरान ड्रोन कैमरा से निगरानी की जाएगी, गोताखोर की प्रतिनियुक्ति रहेगी. श्रद्धालुओं से अपील की गयी है कि नदी किनारे फिसलन वाले क्षेत्रों में नहीं जाएं, अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. ससमय विसर्जन एवं प्रशासन के साथ समन्वय में दुर्गा पूजा समितियों से भी सहयोग अपेक्षित है.

    Jamshedpur: जमशेदपुर और चाईबासा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 20 बाइक बरामद, दो लोग गिरफ्तार
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    gave instructions Jamshedpur Durga puja: Deputy Commissioner of Baroda Ghat special focus on security SSP inspected the preparations for Durga Puja
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जमशेदपुर और चाईबासा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 20 बाइक बरामद, दो लोग गिरफ्तार

    June 2, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन के लिए पोर्टल खोला

    June 2, 2026

    Vedanta Group: अनिल अग्रवाल की वेदांता ग्रुप पर ED की रेड, कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन, कॉरपोरेट जगत में हड़कंप, जानें मामला

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जमशेदपुर और चाईबासा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 20 बाइक बरामद, दो लोग गिरफ्तार

    June 2, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन के लिए पोर्टल खोला

    June 2, 2026

    Vedanta Group: अनिल अग्रवाल की वेदांता ग्रुप पर ED की रेड, कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन, कॉरपोरेट जगत में हड़कंप, जानें मामला

    June 2, 2026

    Jharkhand: 12.5 लाख रुपये से अधिक मूल्य के ब्राउन शुगर और चूरा पोस्त जब्त, पांच लोग गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश के कार्यकाल में चल रही विकास की योजनाएं जनता की सुविधा और विकास के लिए कम और कमीशनखोरी और बंदरबांट के लिए अधिक हो रही है संचालित?

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group