Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: प्राइवेट स्कूलों में 30 अक्टूबर तक पूजा की छुट्टी

Jamshedpur. शहर और आसपास के प्राइवेट स्कूलों में शुक्रावार से दुर्गापूजा की छुट्टी दे दी गई है. वहीं, गुरुवार को अन्य दिनों की ही तरह स्कूलों में गतिविधियां संचालित हुईं. छुट्टी की घोषणा एक ही साथ सभी आईसीएसई और सीबीएसई स्कूलों में की गयी है.

मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल आशु तिवारी ने बताया कि स्कूलों में छुट्टी 30 अक्तूबर तक रहेगी. 31 अक्तूबर को स्कूल फिर से खुल जायेंगे और सभी गतिविधियों का संचालन पूर्ववत होगा.

बताया कि 31 अक्तूबर को बच्चों के लिए स्कूल खोले जाएंगे. इससे पूर्व 25 अक्तूबर से स्कूलों के कार्यालय खुल जायेंगे, जहां सामान्य से रूप से सभी गैर शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन होगा.

Exit mobile version