Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur East: पूर्णिमा की जीत को लेकर भाजपा की 26-27 को आभार यात्रा, एग्रिको आवास पर दिन भर लगा रहा लोगों का आना-जाना, होता रहा स्वागत

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी से नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा दास साहू की जीत पर भाजपा 26-27 को आभार यात्रा निकालेगी. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. रविवार को एग्रिको स्थित आवास पर पूरे दिन गहमागहमी रहा. काफी संख्या में क्षेत्र व शहर के लोग आकर पूर्णिमा साहू का स्वागत कर रहे थे.

सुबह से लेकर देर रात तक लोगों का लगातार आना वहां जारी रहा. सिख समाज ने भी एग्रिको पहुंच कर पूर्णिमा का स्वागत किया. आभार यात्रा में नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू शामिल होकर लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उनका धन्यवाद भी करेंगी. आभार यात्रा मंडलों के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी.
केबुल मुखी समाज गोलमुरी की ओर से सचिव गुरुचरण मुखी के नेतृत्व में जमशेदपुर पूर्वी के नव निर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू को शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने मुखी समाज की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया.

Exit mobile version