Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: बिष्टुपुर के रामदास भट्ठा से अपहृत आठ वर्षीय आरिश मुर्शिदाबाद से बरामद, पुलिस का दबाव बढ़ा तो छोड़कर भागे अपहरणकर्ता, एक व्यक्ति हिरासत में
    Breaking News

    Jamshedpur: बिष्टुपुर के रामदास भट्ठा से अपहृत आठ वर्षीय आरिश मुर्शिदाबाद से बरामद, पुलिस का दबाव बढ़ा तो छोड़कर भागे अपहरणकर्ता, एक व्यक्ति हिरासत में

    News DeskBy News DeskOctober 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बिष्टुपुर थाना अंतर्गत रामदास भट्ठा निवासी फिरदौस गद्दी का 8 वर्षीय पुत्र आरिश गद्दी गुरुवार शाम अपहरण कर लिया गया था. हालांकि, परिजनों और पुलिस ने तत्काल आरिश की तलाश शुरू की. इधर, दबाव बढ़ा तो अपहरणकर्ता आरिश को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के एक थाने के बाहर छोड़कर चले गए. इसके बाद आरिश को सकुशल बरामद कर लिया गया है. उसे शहर लेकर परिजन पहुंच गये हैं. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) मनोज ठाकुर ने बताया कि लड़के का बृहस्पतिवार को रामदास भट्ठा इलाके से अपहरण कर लिया गया था.बच्चे के परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश तब शुरू की जब एक मजदूर ने उन्हें बताया कि उसने बच्चे को शाम 7.45 बजे एक आदमी के साथ जाते देखा था. उन्होंने बताया कि इस संबंध में बच्चे के पिता ने बिष्टुपुर थाने में मामला दर्ज कराया है.

    जांच के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और बच्चे को बचाने के लिए मुर्शिदाबाद रवाना हुई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास काम कर रहे मुर्शिदाबाद के कुछ निर्माण मजदूरों पर संदेह है कि उन्होंने लड़के का अपहरण कर लिया और पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते उसे मुर्शिदाबाद में छोड़ दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम लड़के को लेकर मुर्शिदाबाद से जमशेदपुर लौट रही है. पुलिस ने बताया कि अपहरण का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है.आरिश बिष्टुपुर नरभेराम हंसराज पब्लिक स्कूल की कक्षा तीसरी का छात्र है. वहीं पिता फिरदौस इलेक्ट्रिशियन का काम करते है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    आरिश की एक छोटी बहन भी है. पिता ने बताया था कि आरिश शाम 6 बजे तक घर के पास ही खेल रहा था. इसके बाद जब घर वालों ने उसे नहीं देखा तो इसकी तलाश शुरू की गई. पास ही एक निर्माणाधीन भवन में काम करने वाले मजदूर ने बताया कि आरिश को एक व्यक्ति के साथ जाते देखा. इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की गई. जांच में दिखा कि आरिश को एक व्यक्ति शाम 7.45 बजे अपने साथ ले जा रहा है. तलाश करते हुए सभी गालूडीह टोल प्लाजा के पास पहुंचे जहां टोल प्लाजा कर्मियों ने बताया कि उन्होंने बच्चे को एक कार में जाते देखा है. इसके बाद तलाश और तेज कर दी गई. अंत में आरिश को बरामद कर लिया गया.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Eight-year-old Arish Jamshedpur: बिष्टुपुर के रामदास भट्ठा से अपहृत आठ वर्षीय आरिश मुर्शिदाबाद से बरामद kidnapped from Ramdas Bhatta in Bistupur recovered from Murshidabad; kidnappers fled after police pressure mounted; one person in custody. एक व्यक्ति हिरासत में पुलिस का दबाव बढ़ा तो छोड़कर भागे अपहरणकर्ता
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group