Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jamshedpur Election: कांग्रेस ने झारखंड की खराब स्थिति के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को ठहराया जिम्मेदार
    Elections

    Jamshedpur Election: कांग्रेस ने झारखंड की खराब स्थिति के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को ठहराया जिम्मेदार

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव सह प्रवक्ता आलोक शर्मा ने मंगलवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर अपने 25 वर्ष के कार्यकाल के दौरान कोई काम न करने का आरोप लगाया और आगामी चुनाव में परिवार के सदस्य को मैदान में उतारने के लिए उनकी आलोचना की. दास की पुत्रवधू पूर्णिमा दास साहू जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं. रघुवर दास फिलहाल ओडिशा के राज्यपाल हैं. शर्मा ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में विफल रहने के बाद दास और उनके परिवार को जमशेदपुर के लोगों का समर्थन मांगने का कोई अधिकार नहीं है.

    उन्होंने कहा कि झारखंड में दिल्ली या दक्षिणी राज्यों की तरह विकसित होने की पर्याप्त क्षमता है. कांग्रेस नेता ने दास पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान केवल अपने परिवार के हितों की पूर्ति की और काफी संपत्ति अर्जित की जबकि जमशेदपुर के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि चार दशक पहले दूसरे राज्यों से लोग रोजगार के लिए जमशेदपुर आते थे लेकिन अब युवा रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं. शर्मा ने शहर की बदहाली के लिए दास परिवार को जिम्मेदार ठहराया.

    Jharkhand: राज्यपाल ने सामूहिक विवाह समारोह में गरीब परिवारों के 101 जोड़ों को आशीर्वाद दिया, सांसद भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी हुए शामिल

    कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इंकैब, टाटा एग्रिको, टायो जैसे बड़े उद्योग बंद हो गए जबकि टाटा हिताची ने जमशेदपुर से अपना मुख्यालय स्थानांतरित कर लिया लेकिन वह (दास) सत्ता में रहते हुए भी मूकदर्शक बने रहे. कांग्रेस नेता ने कुछ महीने पहले दास के बेटे और राजभवन के कर्मचारियों से जुड़ी एक घटना का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए इस बात पर जोर दिया कि जमशेदपुर और झारखंड के लोग दास के परिवार के कुकृत्यों से वाकिफ हैं, जिसकी जानकारी ओडिशा राजभवन में भी दी गई है.

    CKP Division: चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला–हटिया रेलखंड पर आया दंतेल हाथी, ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    शर्मा ने दास परिवार पर गिरोह की तरह काम करने, धन इकट्ठा करने और अन्य राज्यों में अपना प्रभाव बढ़ाने का आरोप लगाया. शर्मा ने दावा किया कि आगामी चुनाव में ‘पारिवारिक गिरोह’ और कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अजय कुमार के बीच सीधा मुकाबला है. उन्होंने कहा कि कुमार का आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी और सांसद के रूप में शानदार रिकॉर्ड रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Election: Congress held former Chief Minister Raghubar Das responsible for the bad situation in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: राज्यपाल ने सामूहिक विवाह समारोह में गरीब परिवारों के 101 जोड़ों को आशीर्वाद दिया, सांसद भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी हुए शामिल

    February 9, 2026

    CKP Division: चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला–हटिया रेलखंड पर आया दंतेल हाथी, ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    February 9, 2026

    Jamshedpur Airport Announcement: जमशेदपुर में एयरपोर्ट के जल्द ही शुरू होने की उम्मीद, केंद्रीय बजट से झारखंड के विकास में तेजी आएगी, रांची में बोले राजीव प्रताप रूडी

    February 9, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: राज्यपाल ने सामूहिक विवाह समारोह में गरीब परिवारों के 101 जोड़ों को आशीर्वाद दिया, सांसद भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी हुए शामिल

    February 9, 2026

    CKP Division: चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला–हटिया रेलखंड पर आया दंतेल हाथी, ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    February 9, 2026

    Jamshedpur Airport Announcement: जमशेदपुर में एयरपोर्ट के जल्द ही शुरू होने की उम्मीद, केंद्रीय बजट से झारखंड के विकास में तेजी आएगी, रांची में बोले राजीव प्रताप रूडी

    February 9, 2026

    Adityapur: कांड्रा में मेडिकल छात्र ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, देहरादून में कर रहा था पढ़ाई, पांच दिन पहले ही अपने घर लौटा था

    February 9, 2026

    Jamshedpur: सीतारामडेरा में शादीशुदा युवक पर नाबालिग लड़की से अवैध संबंध बनाने का आरोप, पत्नी ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

    February 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group