Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Jamshedpur Election: विधानसभा चुनाव को लेकर अंतरराज्यीय और अंतर जिला बॉर्डर पर होगी कड़ी निगरानी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने की संयुक्त बैठक
Elections

Jamshedpur Election: विधानसभा चुनाव को लेकर अंतरराज्यीय और अंतर जिला बॉर्डर पर होगी कड़ी निगरानी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने की संयुक्त बैठक

News DeskBy News DeskOctober 21, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. समाहरणालय सभागार में विधानसभा चुनाव को लेकर ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की उच्चस्तरीय संयुक्त बैठक का आयोजन रविवार को किया गया. बैठक में कोल्हान आयुक्त हरि कुमार केशरी एवं डीआइजी चौथे मनोज रतन मौजूद रहे. बैठक में अंतरराज्यीय एवं अंतर जिला सीमा कड़ी निगरानी रखने पर चर्चा की गयी. ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड राज्य के सीमावर्ती थानों में व्हाट्सएप ग्रुप एवं वायरलेस के माध्यम से सतत संचार कर सूचना का आदान-प्रदान करने पर चर्चा की गयी. अधिकारियों ने बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा करते हुए निगरानी व सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रबंध के बारे में बात रखते हुए विस्तार से जानकारियां साझा की गयी.

जिस पर सभी जिलों के डीसी, एसएसपी, एसपी एवं उनके प्रतिनिधियों ने आवश्यक कार्रवाई के लिए सहमति जताते हुए अपनी-अपनी बात रखी. डीआइजी, कोल्हान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा बल सभी संवेदनशील स्थानों पर तैनात हों, हर स्तर पर बेहतर तालमेल बना कर काम करना है. संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी.

Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

बैठक में डीआइजी सीआरपीएफ पूरन सिंह, उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल समेत सुंदरगढ़, मयूरभंज, क्योंझर (ओड़िशा), पुरूलिया, पश्चिम मेदनीपुर, झाड़ग्राम के डीएम, एसएसपी, एसपी के प्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहे, जबकि पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, रांची, खूंटी, सिमडेगा के डीसी व एसपी ऑनलाइन जुड़े. बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीओ धालभूम शताब्दी मजूमदार, रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीसी, निदेशक एनइपी, एसओआर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीएसपी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

October 14, 2026

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

October 14, 2026

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

October 14, 2026
Recent Post

Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

October 14, 2026

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

October 14, 2026

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

October 14, 2026

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले- सेमीकंडक्टर विनिर्माण में वैश्विक भूमिका निभाने की स्थिति में भारत

October 14, 2026

UPI लेनदेन पर ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ लगाने का फैसला टला, अभी नई तारीख घोषित नहीं

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group