Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल के पुराने भवन की इमरजेंसी कल से होगी बंद, नये भवन में मरीजों की होगी भर्ती
    Headlines

    Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल के पुराने भवन की इमरजेंसी कल से होगी बंद, नये भवन में मरीजों की होगी भर्ती

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. साकची स्थित पुराने एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी और आइसीयू में अब नये मरीजों की भर्ती बुधवार से बंद कर दी जाएगी. इसकी जगह बुधवार से डिमना रोड स्थित नये अस्पताल भवन में मरीजों की भर्ती शुरू होगी. मंगलवार को इसको लेकर नये अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में विधिवत पूजा-अर्चना होगी. अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके मंधान ने बताया कि नये अस्पताल में इमरजेंसी शुरू करने की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

    उन्होंने बताया कि फिलहाल पुराने अस्पताल की इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी, लेकिन उसमें अब किसी भी नए मरीज को भर्ती नहीं किया जाएगा. पुराने अस्पताल में पहले से भर्ती मरीजों को जैसे-जैसे छुट्टी दी जाएगी, वहां की इमरजेंसी पूरी तरह बंद कर दी जाएगी. तब तक दोनों स्थानों पर चिकित्सकों की ड्यूटी जारी रहेगी. फिलहाल पुराने अस्पताल के आइसीयू में चार और इमरजेंसी में 50 से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है.

    Jharkhand Naxal: 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक आपराधिक मामलों में था वांटेड

    विभागाध्यक्षों के साथ हुई बैठक

    नये अस्पताल में इमरजेंसी और आइसीयू संचालन को लेकर सोमवार को अधीक्षक डॉ. मंधान ने ऑर्थो, सर्जरी और मेडिसिन विभाग के एचओडी के साथ बैठक की. बैठक में यह तय किया गया कि मरीजों की संख्या को देखते हुए डॉक्टरों की ड्यूटी का नया रोस्टर तैयार किया जाएगा. साथ ही इमरजेंसी ड्रेसिंग रूम में आवश्यक सामग्री की उपलब्धता और उनके स्थान को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गयी .

    Jamshedpur: जुगसलाई में टाइगर मोबाइल जवान पर छेड़खानी का आरोप, SSP से शिकायत, थाना प्रभारी ने आरोपों को बताया निराधार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur news Jamshedpur: Emergency of the old building of MGM hospital will be closed from tomorrow mgm news patients will be admitted in the new building जमशेदपुर की खबरें जमशेदपुर न्यूज स्वास्थ्य की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Naxal: 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक आपराधिक मामलों में था वांटेड

    July 18, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में टाइगर मोबाइल जवान पर छेड़खानी का आरोप, SSP से शिकायत, थाना प्रभारी ने आरोपों को बताया निराधार

    July 18, 2026

    Hydrogen Train: प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इसे ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का सफल उदाहरण बताया

    July 18, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: अपने दो मासूम बच्चों की जान बचाने में पिता ने दे दी अपने प्राणों की आहुति, जानें क्या है मामला?

    July 18, 2026

    Jamshedpur. मूसलाधार बारिश से शहर की जल निकासी व्यवस्था की खुल गई पोल, JNAC के के कई इलाकों में घरों में घुसा पानी

    July 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group