Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Encounter: ‘भूमिहार मेंशन’ बना था मुख्तार के शूटर का ठिकाना, पुलिस ने किया सील, पनाह देने वाले की भी तलाश, शशि की गिरफ्तारी के बाद खुल सकता है राज
    Breaking News

    Jamshedpur Encounter: ‘भूमिहार मेंशन’ बना था मुख्तार के शूटर का ठिकाना, पुलिस ने किया सील, पनाह देने वाले की भी तलाश, शशि की गिरफ्तारी के बाद खुल सकता है राज

    News DeskBy News DeskMarch 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.: मुख्तार का शार्पशूटर व यूपी पुलिस का वांटेड गैंगस्टर अनुज कनौजिया पिछले दो महीने से जमशेदपुर में पनाह लिए हुए था. यहां गोविंदपुर थाना क्षेत्र के भूमिहार मेंशन में कुछ लोग अनुज के संपर्क में थे, उन्हीं लोगों ने उसे पनाह दी थी. लेकिन यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और झारखंड एटीएस ने एनकाउंटर में अनुज को मार गिराया और उसके सालों के आतंक का अंत कर दिया. अनुज कनौजिया जमशेदपुर में जिस भूमिहार मेंशन में रह रहा था, उसे पुलिस ने सील कर दिया है. यह संपत्ति किसकी है, इसकी जांच की जा रही है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार उक्त संपत्ति चिंटू सिंह उर्फ शशि शेखर की है, जो जमीन कारोबार का काम करता है. इस मामले में पुलिस ने राहुल सिंह राजपूत को हिरासत में लिया है.

    अनुज कनौजिया को जमशेदपुर निवासी शशि नाम के व्यक्ति ने पनाह दी थी. अनुज लगातार भाग रहा था ताकि यूपी एसटीएफ उसका एनकाउंटर न कर दे. जमशेदपुर पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है कि शशि कौन था और किस आधार पर उसने अनुज कनौजिया को जमशेदपुर में 2 महीने तक पनाह दी थी. शशि की गिरफ्तारी के बाद मनोज कनौजिया के दूसरे गुनाहों का भी हिसाब हो सकता है.

    शातिर ऐसा…पांच किमी पहले ही बंद कर देता था मोबाइल

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    उत्तर प्रदेश एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि टेक्निकल सेल की मदद से अनुज कनौजिया का पता लगाने की कोशिश की जा रही थी. पिछले दो महीने से उसकी लोकेशन जमशेदपुर में मिल रही थी, लेकिन यह पता नहीं चल पा रहा था कि वह कहां है, क्योंकि वह लगभग हर दिन अपने सोने की जगह बदल देता था और फिर अपना मोबाइल बंद कर लेता था.अनुज कनौजिया इतना शातिर था कि जिस घर में उसे ठिकाना बनाना होता था, वहां पहुंचने से करीब 5 किलोमीटर पहले ही अपना मोबाइल बंद कर देता था.

    भूमिहार मेंशन की रेकी की

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने इस मामले में झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से मदद मांगी. जिसके बाद अनुज कनौजिया को गिरफ्तार करने के लिए झारखंड एटीएस की मदद मिली. पिछले एक सप्ताह से यूपी एसटीएफ की विशेष टीम जमशेदपुर में कैंप कर रही थी और भूमिहार मेंशन की रेकी कर रही थी. सोमवार से शुक्रवार तक अनुज कनौजिया भूमिहार मेंशन नहीं पहुंचा. यह देख यूपी एसटीएफ की टीम थोड़ी निराश होने लगी, लेकिन शनिवार को यूपी एसटीएफ के अधिकारी और जवान तब खुश हो गए, जब अनुज कनौजिया को भूमिहार मेंशन जाते देखा गया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Encounter: 'Bhumihar Mansion' was the hideout of Mukhtar's shooter police sealed it search is also on for the person who gave him shelter secret may be revealed after Shashi's arrest
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group