Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Encounter: मुख्तार गैंग के शार्प शूटर अनुज के एनकाउंटर के बाद हुआ पोस्टमार्टम, आधा दर्जन से अधिक गोलियां लगींं, कई जगह टूटीं हड्डियां, बहन यूपी ले गयी शव
    Breaking News

    Jamshedpur Encounter: मुख्तार गैंग के शार्प शूटर अनुज के एनकाउंटर के बाद हुआ पोस्टमार्टम, आधा दर्जन से अधिक गोलियां लगींं, कई जगह टूटीं हड्डियां, बहन यूपी ले गयी शव

    News DeskBy News DeskMarch 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. यूपी के मुख्तार अंसारी गैंग के शार्प शूटर अनुज कनौजिया के एनकाउंटर के करीब 14 घंटे बाद उसके शव पोस्टमार्टम कराया गया. मजिस्ट्रेट की देखरेख में मेडिकल बोर्ड ने उसके शव का पोस्टमार्टम किया. इससे पहले उसका एक्स रे भी किया गया. उसके शरीर पर करीब आधा दर्जन से अधिक गोलियां लगी थीं. उसके कंधे और छाती के अलावा कई हड्डियां टूटी थीं. इस बीच मृतक अनुज कनौजिया की बहन शोभा देवी जमशेदपुर के पोस्टमार्टम हाउस पहुंची और सभी प्रक्रिया के बाद शव को अपने साथ उत्तर प्रदेश के मऊ स्थित पैतृक गांव ले गई, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा. उसकी बहन जमशेदपुर के बारीगोड़ा एरिया में रहती है. अनुज कनौजिया की बहन शोभा देवी ने बताया की अनुज कनौजिया के घर से फोन आया था. घर वालों ने कहा है कि शव को लेकर गांव आना है. इसीलिए वह पोस्टमार्टम पहुंची और पुलिस से शव लेने के बाद मऊ रवाना हो गई है.

    पुलिस ने दर्जनों खोखा बरामद किया

    दूसरी और घटना स्थल से पुलिस ने दर्जनों खोखा बरामद किया है, जिसे अनुज कनौजिया और पुलिस का बताया जा रहा है. वहां चली ताबड़तोड़ गोलियों के कारण आसपास के दीवारों पर गोलियों के निशान बन गए हैं. अनुज कनौजिया के पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं जबकि उनके दो साथी भी वहां से गिरफ्तार किए गए हैं. एनकाउंटर में मारे गए अनुज कनौजिया के संपर्क सूत्रों को भी खंगाला जा रहा है. यह पता लगाया जा रहा है कि किन लोगों के सहयोग से वह शरण लेकर ठहरा हुआ था.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    घायल डीएसपी को अस्पताल से छुट्टी

    दूसरी और इस घटना में घायल डीएसपी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वे लोग अभी फिलहाल छानबीन करने में जुटे हुए हैं. अब यह जानकारी ली जा रही है कि किन लोगों ने इस गैंग को वहां ठहराया था और किन-किन लोगों के संपर्क में अनुज कनौजिया जमशेदपुर में था.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    एसएसपी भी पहुंचे, जांच की

    जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल भी सुबह करीब पांच बजे ही दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस पदाधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिये. सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और खून के निशान, गोलियों के निशान समेत जरूरी सबूत इकट्ठा की.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bones were broken in many places Jamshedpur Encounter: Post-mortem of Mukhtar gang's sharp shooter Anuj was done after the encounter more than half a dozen bullets hit him sister took the body to UP
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group