Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: आबकारी विभाग की टीम ने सीतारामडेरा हरिजन बस्ती और बिष्टुपुर में दी दबिश, विभिन्न ब्रांडों की सैकड़ों बोतल नकली विदेशी शराब और बीयर जब्त
    Breaking News

    Jamshedpur: आबकारी विभाग की टीम ने सीतारामडेरा हरिजन बस्ती और बिष्टुपुर में दी दबिश, विभिन्न ब्रांडों की सैकड़ों बोतल नकली विदेशी शराब और बीयर जब्त

    News DeskBy News DeskSeptember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. सोमवार को सीतारामडेरा और बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया. आबकारी विभाग की टीम ने सीतारामडेरा थानांतर्गत हरिजन बस्ती में छापामारी अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों की नकली विदेशी शराब व प्रतिबंधित सैकड़ों लीटर विदेशी शराब बरामद की है. हालांकि इस दौरान पुलिस के पहुंचने की भनक पाकर विक्रेता वहां से फरार हो गया. इस छापामारी में सीतारामडेरा थानांतर्गत हरिजन बस्ती में दुर्गा साव के घर में छापामारी की गई, जिस में विभिन्न ब्रांडों की भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब एवं झारखण्ड के लिए प्रतिबंधित विदेशी शराब व बीयर बरामद की.

    उक्त नशीले पदार्थों को झोलों में आपूर्ति के लिए तैयार रखा गया था, आदि बरामद किये गये. हालांकि पुलिस का वाहन पहुंचने की भनक पाकर स्थानीय निवासियों द्वारा शोर कर दुर्गा साव को भागने का संकेत कर दिये जाने के कारण अभियुक्त घर के दूसरे दरवाजे से निकल कर सघन बस्ती का लाभ ले फरार हो गया. दुर्गा साव के घर से विभिन्न ब्रांड के करीब 360 व करीब 47 लीटर बीयर जब्त की गई है. दुर्गा साव सहित नकली शराब आपूर्तिकर्ताओं के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया जा रहा है.

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    बिष्टुपुर में पकड़ायी मिनी शराब फैक्ट्री
    इसके तुरंत बाद बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह हरिजन बस्ती में संयुक्त छापेमारी की गई. यहां मुन्ना घोष की झुग्गी से नकली विदेशी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ. यहां से 155 लीटर नकली विदेशी शराब और 600 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई. साथ ही बोतल, स्टीकर, कॉर्क, ढक्कन, स्पिरिट, कैरामेल और अन्य सामग्री भी जब्त हुई.

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Excise department team raided Sitaramdera Harijan Basti and Bistupur Jamshedpur: आबकारी विभाग की टीम ने सीतारामडेरा हरिजन बस्ती और बिष्टुपुर में दी दबिश seizing hundreds of bottles of fake foreign liquor and beer of various brands. विभिन्न ब्रांडों की सैकड़ों बोतल नकली विदेशी शराब और बीयर जब्त
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group