Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: खरकई समेत झारखंड की पांच नदियां होंगी स्वच्छ, शहरी नदी प्रबंधन योजना के तहत हुआ चयन
    Breaking News

    Jamshedpur: खरकई समेत झारखंड की पांच नदियां होंगी स्वच्छ, शहरी नदी प्रबंधन योजना के तहत हुआ चयन

    News DeskBy News DeskAugust 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. केंद्र सरकार की एक योजना के तहत आदित्यपुर समेत झारखंड के पांच शहरों से होकर गुजरने वाली नदियों का जल्द ही पुनरुद्धार किया जाएगा और पर्यावरण अनुकूल वातावरण विकसित किया जाएगा. झारखंड के आदित्यपुर, चास, धनबाद, रांची और साहिबगंज (राजमहल) जैसे शहरों को गंगा, दामोदर, खरकई, हरमू और स्वर्णरेखा नदियों के पुनरुद्धार के पहले चरण के लिए चुना गया है.
    यह परियोजना शहरी नदी प्रबंधन योजना (यूआरएमपी) के अंतर्गत क्रियान्वित की जाएगी जो नदी शहर गठबंधन (आरसीए) के प्रमुख घटकों में से एक है. अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य नदी के पानी को साफ करना और निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित करना है. उन्होंने बताया कि पर्यावरण अनुकूल वातावरण बनाने के लिए नदी तट विकास और पौधारोपण जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देना भी इस पहल का हिस्सा है.

    नदी तट विकास और पौधारोपण होगा
    झारखंड शहरी विकास एवं आवास विभाग के सचिव सुनील कुमार ने कहा कि हर शहर की अलग-अलग चुनौतियां हैं, इसलिए प्रत्येक शहर के लिए एक विशिष्ट योजना तैयार की जानी चाहिए. झारखंड सरकार पहले से ही राज्य में नदियों के संरक्षण, पुनरुद्धार, सौंदर्यीकरण और प्रबंधन के लिए कई कार्यक्रम चला रही है.

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    उन्होंने कहा, हमारा प्रयास है कि नदियों को बुनियादी ढांचे और शहरी विकास की प्राथमिकता सूची में रखा जाए. नदी तट विकास और एसटीपी के निर्माण, पौधारोपण सुनिश्चित करने और नदियों के आसपास पर्यावरण अनुकूल वातावरण बनाने के लिए काम चल रहा है. झारखंड में नमामि गंगे परियोजना के निदेशक सूरज कुमार ने कहा कि सभी शहरी स्थानीय निकायों को शहरी नदी प्रबंधन योजना तैयार करते समय जन भागीदारी बढ़ानी चाहिए और प्रत्येक हितधारक को शामिल करना चाहिए.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Five rivers of Jharkhand including Kharkai will be cleaned Jamshedpur: खरकई समेत झारखंड की पांच नदियां होंगी स्वच्छ selected under Urban River Management Scheme शहरी नदी प्रबंधन योजना के तहत हुआ चयन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group