Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : होटल न्यू गणगौर व न्यू छप्पन भोग में फूड विभाग का छापा

Jamshedpur. दुर्गापूजा में हर साल मिलावट का कारोबार बढ़ जाता है. इसे देखते हुए फूड विभाग सक्रिय हो गई है. फूड इंस्पेक्टर मंजर हुसैन के नेतृत्व में सोमवार को मानगो क्षेत्र में छापेमारी की गई. सबसे पहले फूड विभाग की टीम मानगो स्थित न्यू गणगौर व न्यू छप्पन भोग पहुंची. इसके बाद डिमना रोड मूनसिटी के समीप मां मानसा स्विट्स व स्मार्ट बाजार गई.

इन सभी होटल व मॉल से गुलाब जामुन, खोवा, बर्फी, बेसन के लड्डू, काजू बर्फी, पेड़ा, राजधानी बेसन, पंचकन्या सूजी, उड़द दाल और हल्दी के पाउडर का खाद्य नमूना संग्रहण किया गया, जिसे रासायनिक जांच के लिए रांची भेजा जाएगा. वहीं, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पर फूड इंस्पेक्टर के सहायक नरेश कुमार भी उपस्थित थे.

Exit mobile version