
Jamshedpur. बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में हुए कातिलाना हमले में घायल प्रत्युष आनंद का हाल चाल जानने पूर्व विधायक और झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी कोलकाता पहुंचे. उन्होंने प्रत्युष आनंद के पिता और माता के अलावा अन्य परिजनों से मुलाकात की और हाल जाना. झारखंड पुलिस द्वारा घायल प्रत्युष आनंद और उनके परिजनों को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में सुरक्षा मुहैया करायी है.
कुणाल षाडंगी ने बताया कि वे जब मिले तो प्रत्युष ने उनको पहचाना. उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. परिवार की सुरक्षा में झारखंड पुलिस के दो-दो थाना प्रभारी को लगाया गया है. प्रशासन और जिला पुलिस लगातार लोगों के संपर्क में है.
