Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: 30 जुलाई से 28 अगस्त तक महादेवशाल में साउथ बिहार, उत्कल समेत चार एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव
    Breaking News

    Jamshedpur: 30 जुलाई से 28 अगस्त तक महादेवशाल में साउथ बिहार, उत्कल समेत चार एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव

    News DeskBy News DeskJuly 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. सावन में महादेवशाल मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार भी रेलवे ने यात्रा आसान कर दी है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेले के दौरान 30 जुलाई से 28 अगस्त तक महादेवशाल स्टेशन पर चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की घोषणा की है। इससे टाटानगर सहित आसपास के जिलों के श्रद्धालु अब सीधे महादेवशाल स्टेशन उतरकर मंदिर पहुंच सकेंगे।

    पहले कई यात्रियों को दूसरे स्टेशनों पर उतरकर सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ता था। चक्रधरपुर मंडल के तहत महादेवशाल स्टेशन पर आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस, पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस के दोनों दिशाओं में ठहराव रहेगा। यह व्यवस्था केवल श्रावणी मेले की अवधि के लिए लागू होगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का समय जांचने की अपील की है।

    Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार से की रांची में एम्स और 400 एम्बुलेंस की मांग

    जानें ट्रेनों का टाइम टेबल
    आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस महादेवशाल स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी. यह गाड़ी महादेवशाल स्टेशन सुबह 09.47 बजे पहुंचेगी तथा 09.48 बजे रवाना होगी. दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस महादेवशाल स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी. यह गाड़ी दोपहर 3.17 बजे पहुंचेगी तथा 3.20 बजे रवाना होगी. पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस सुबह 07.24 बजे पहुंचेगी तथा 07.26 बजे रवाना होगी. योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस दोपहर 3.45 बजे पहुंचेगी तथा 3.47 बजे रवाना होगी.

    Jharkhand: शादी से दो दिन पहले युवक की हत्या, मंगेतर का जीजा गिरफ्तार, साली और जीजा में दो साल से चल रहा था प्रेम-संबंध

    टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस में सुबह 08.56 बजे पहुंचेगी तथा सुबह 08.58 बजे रवाना होगी. नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस शाम 5.23 बजे पहुंचेगी तथा 5.25 बजे रवाना होगी. टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रात 9.05 बजे पहुंचेगी तथा 9.07 बजे रवाना होगी. बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस महादेवशाल स्टेशन में सुबह 02.03 बजे पहुंचेगी तथा 02.05 बजे रवाना होगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    including the South Bihar and Utkal Express Jamshedpur: 30 जुलाई से 28 अगस्त तक महादेवशाल में साउथ बिहार Jamshedpur: Four express trains will halt at Mahadevsal from July 30 to August 28. उत्कल समेत चार एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार से की रांची में एम्स और 400 एम्बुलेंस की मांग

    July 12, 2026

    Jharkhand: शादी से दो दिन पहले युवक की हत्या, मंगेतर का जीजा गिरफ्तार, साली और जीजा में दो साल से चल रहा था प्रेम-संबंध

    July 12, 2026

    Jamshedpur: युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला, परिवार का इकलौता बेटा था, गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ में पढ़ाई कर रहा था रोहित

    July 12, 2026
    Recent Post

    Elephant Attack: दंतैल हाथी ने वन विभाग के विशेष नियंत्रण वाहन “ऐरावत” पर हमला कर पलटा, बाल बाल बची 12 वनकर्मियों की टीम

    July 12, 2026

    Jamshedpur: 30 जुलाई से 28 अगस्त तक महादेवशाल में साउथ बिहार, उत्कल समेत चार एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव

    July 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group