
jamshedpur. बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोंटा गांव में शनिवार की देर रात बकरी चोरी करते हुए रंगे हाथों दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि उसके साथ 2 और साथी भागने में सफल रहे. इसके बाद बोड़ाम थाना प्रभारी को सूचित करते हुए दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पकड़े गए आरोपियों में उलिडीह, मानगो निवासी कार्तिक उरांव एवं उसका एक 17 वर्षीय नाबालिग साथी है.
ग्रामीणों ने चोरी में प्रयुक्त एक बाइक भी पुलिस को सौंपा है, जिसपर दोनों सवार थे. बताया जाता हैं कि 2 बाइक पर 4 लड़के मानगो क्षेत्र से शनिवार की रात करीब 1 बजे बोड़ाम थाना क्षेत्र के भुईयांसिनान में चोरी की पहली घटना को अंजाम दिया. यहां बाबूलाल मरांडी के घर से 2 बकरी लेकर भागने लगे एवं जब तक मरांडी को पता चला तब तक भाग चुके थे. इसकी सूचना आसपास के लोगों को दिए जाने के बाद क्षेत्र के लोग अलर्ट हो गए.
करीब एक घंटे के बाद वही गिरोह द्वारा भुईयांसिनान से 4 किमी दूर बोंटा महतो टोला में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. यहां गुरुचरण महतो के घर से 2 बकरी चुराकर भागने के क्रम में ग्रामीणों ने एक बाइक पर सवार दो लड़कों को पकड़ लिया. चूंकि शुक्रवार की रात को चाकुलिया में बकरी चोरी के बाद मॉब लिंचिंग की बड़ी घटना हुई थी इसलिए ग्रामीणों ने जागरूकता का परिचय देते हुए तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी
