Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: साकची के बीणापानी ज्वेलर्स में दुकानदार को चकमा देकर 1.5 लाख रुपये की सोने की चेन चोरी
Breaking News

Jamshedpur: साकची के बीणापानी ज्वेलर्स में दुकानदार को चकमा देकर 1.5 लाख रुपये की सोने की चेन चोरी

News DeskBy News DeskOctober 15, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. साकची के प्रसिद्ध आभूषण प्रतिष्ठान बीणापानी ज्वेलर्स में एक व्यक्ति ने ग्राहक बनकर दुकानदार को चकमा देते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन चोरी कर ली। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, साकची स्थित राजू बर्मन के स्वामित्व वाले बीणापानी ज्वेलर्स में एक व्यक्ति ग्राहक बनकर पहुंचा. उसने दुकानदार से विभिन्न प्रकार की सोने की चेन दिखाने को कहा. बातचीत के दौरान उसने बार-बार जेब से नोट निकालकर दुकानदार को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की कि वह खरीदारी करने आया है.

इसी बीच उसने मौका देखकर लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की एक सोने की चेन बड़ी चतुराई से उठा ली और धीरे-धीरे दुकान से बाहर निकल गया। दुकानदार को कुछ देर बाद जब घटना की जानकारी हुई, तब तक वह व्यक्ति फरार हो चुका था. घटना की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई है, जिसमें आरोपी को स्पष्ट रूप से चेन चोरी करते और भागते देखा जा सकता है. दुकान के मालिक राजू बर्मन ने मामले की जानकारी दो दिन बाद पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी। विकास सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी सूचना साकची थाना प्रभारी को दी। इसके बाद पुलिस बुधवार को सक्रिय हुई.

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

बाद में राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के अध्यक्ष रंजीत बर्मन अपने समिति के सदस्यों के साथ साकची थाना पहुंचे और पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपित की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है.

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026
Recent Post

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026

Jamshedpur: सोनारी के खूंटाडीह में एक मकान से शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

November 23, 2026

Saraikela: जामडीह ओवरब्रिज के पास भिड़े कार और बाइक, टला बड़ा हादसा, दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग बाल-बाल बचे

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group