Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

News DeskBy News DeskJuly 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जुगसलाई थाना क्षेत्र के तेल लाइन इलाके में दिनदहाड़े एक महिला से सोने की बालियां छीनने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद छीनी गई बालियां बरामद नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, घटना 4 जुलाई की शाम करीब 5:19 बजे की है। पीड़ित महिला अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक युवक अचानक उनके पास पहुंचा और कान से सोने की बालियां छीनकर मौके से फरार हो गया। छिनतई के दौरान आरोपी ने इतनी जोर से बाली खींची कि महिला के कान में चोट लग गई।
घटना के बाद परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें आरोपी की पहचान फरजान के रूप में हुई। परिवार का आरोप है कि आरोपी भी तेल लाइन इलाके का ही रहने वाला है।

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

पीड़ित परिवार के मुताबिक, घटना के अगले दिन आरोपी के पिता ने फोन कर बेटे को पुलिस के सामने पेश करने की बात कही। इसके बाद दोपहर करीब 2:30 बजे आरोपी को जुगसलाई थाना लाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

हालांकि, परिवार का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद अब तक छीनी गई सोने की बालियां बरामद नहीं हो सकी हैं। उनके अनुसार बालियों की कीमत 40 हजार रुपये से अधिक है। उन्होंने पुलिस से जल्द बरामदगी कराकर सामान वापस दिलाने की मांग की है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026
Recent Post

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

October 6, 2026

Saraikela: NH-33 पर VIP मूवमेंट के लिए सरायकेला पुलिस ने बनाई विशेष एस्कॉर्ट टीम, चौका थाने में होगी स्थायी तैनाती

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group