Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी बाजार में ₹2.50 लाख के सिक्के वितरित, सिंहभूम चैंबर का अभियान जारी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी बाजार में ₹2.50 लाख के सिक्के वितरित, सिंहभूम चैंबर का अभियान जारी

News DeskBy News DeskSeptember 18, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: व्यापारियों को छोटे मूल्यवर्ग के सिक्के आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से चलाए जा रहे सिक्का वितरण अभियान के तहत शुक्रवार को गोलमुरी बाजार में ₹2.50 लाख मूल्य के सिक्कों का वितरण किया गया। यह वितरण बैंक ऑफ बड़ौदा, बिष्टुपुर के सहयोग से किया गया।

सिक्का वितरण कार्यक्रम में सिंहभूम चैंबर के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी, सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) भारत मकानी, बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी नीरज प्रसाद और चैंबर कार्यसमिति सदस्य अमिश अग्रवाल मौजूद रहे। इस दौरान बाजार के व्यापारियों को उनकी कारोबारी जरूरत के अनुसार सिक्के उपलब्ध कराए गए।

अब तक ₹65 लाख के सिक्कों का वितरण

चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि बाजारों में छोटे मूल्यवर्ग के सिक्कों की पर्याप्त उपलब्धता व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि सिक्कों की उपलब्धता से दैनिक लेनदेन में सुविधा होती है। चैंबर इस समस्या के समाधान के लिए लगातार विभिन्न बैंकों के साथ समन्वय कर रहा है।

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

चैंबर उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने कहा कि व्यापारियों को सिक्के प्राप्त करने में होने वाली परेशानी को देखते हुए अभियान शुरू किया गया है। उनके अनुसार, अब तक अभियान के तहत ₹65 लाख मूल्य के सिक्कों का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग संस्थानों के सहयोग से आने वाले दिनों में भी सिक्का वितरण अभियान जारी रखा जाएगा।

अन्य बैंकों से भी सहयोग की अपील

चैंबर सचिव भारत मकानी ने कहा कि सिक्का वितरण अभियान को व्यापारियों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अभियान में सहयोग कर रहे बैंकिंग संस्थानों के प्रति आभार जताया।

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

उन्होंने कहा कि चैंबर का उद्देश्य व्यापारियों को उनकी दैनिक कारोबारी जरूरत के अनुसार छोटे मूल्यवर्ग के सिक्के आसानी से उपलब्ध कराना है। उन्होंने अन्य बैंकों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की, ताकि बाजारों में सिक्कों की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे।

SEO पैकेज

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

November 8, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

November 8, 2026

Jamshedpur Wethear: दिवाली पर इस बार मौसम खुशनुमा रहेगा, दिन में साफ रहेगा आसमान, 9 से 11 तक बारिश

November 8, 2026
Recent Post

Congress ने मंत्री इरफान अंसारी पर टिप्पणी को लेकर BJP नेताओं के खिलाफ पुलिस में दर्ज करायी शिकायत

November 8, 2026

Adityapur:आदित्यपुर के होटलों में पुलिस की अचानक रेड, 40-50 युवक-युवतियां हिरासत में, होटल संचालकों से भी पूछताछ

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group