Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: गोविंदपुर में हत्या मामले का 24 घंटे में उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Breaking News

Jamshedpur: गोविंदपुर में हत्या मामले का 24 घंटे में उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

News DeskBy News DeskJanuary 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विशेष छापेमारी टीम गठित कर इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार समेत कई अहम साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, 13 जनवरी की रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कासमार गांव के पास बाड़ी घाटी रोड के किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ था. शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था. मृतक की पहचान अजय श्रीवास्तव के रूप में की गई थी. शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से छानबीन शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से आपसी रंजिश चल रही थी.

दोनों पक्षों के बीच पैसों को लेकर विवाद था और घटना से कुछ दिन पहले भी कहासुनी हुई थी. इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने साजिश रचकर अजय श्रीवास्तव की हत्या कर दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिद्धार्थ कुमार और राहुल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक चाकू, मृतक से निकाले गए 11 हजार 580 रुपये, मोबाइल फोन, घटना के समय पहना गया जैकेट तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है.

Jamshedpur illigal Pathaka News: क्या पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना स्थित टाटा पिगमेंट गेट के समीप जुगसलाई नगर परिषद के सरकारी पार्क में बिना लाइसेंस के अवैध फटका नहीं बिकेंगे तो जिले के कुछ एक भ्रष्ट अधिकारियों एवं अन्य के यहां नहीं मनेंगे दिवाली ?

Railway: ट्रेनों की लेटलतीफ़ी पर दक्षिण पूर्व रेलवे सख्त, मुंबई मेल और गीतांजलि एक्सप्रेस की झारसुगुड़ा के बाद स्टेशन-दर-स्टेशन होगी मॉनिटरिंग
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur illigal Pathaka News: क्या पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना स्थित टाटा पिगमेंट गेट के समीप जुगसलाई नगर परिषद के सरकारी पार्क में बिना लाइसेंस के अवैध फटका नहीं बिकेंगे तो जिले के कुछ एक भ्रष्ट अधिकारियों एवं अन्य के यहां नहीं मनेंगे दिवाली ?

November 8, 2026

Railway: ट्रेनों की लेटलतीफ़ी पर दक्षिण पूर्व रेलवे सख्त, मुंबई मेल और गीतांजलि एक्सप्रेस की झारसुगुड़ा के बाद स्टेशन-दर-स्टेशन होगी मॉनिटरिंग

November 8, 2026

Congress नेता राहुल गांधी का आरोप, E20 बन गया 420’, लोगों की कार से हो रही पेट्रोल की चोरी, पेट्रोलियम मंत्रालय ने नकारा

November 8, 2026
Recent Post

Cancer Medicine: 137 कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतें नौ नवंबर से लागू होंगी, व्यापार मार्जिन की सीमा तय

November 8, 2026

Sonia Gandhi बोलीं-बाबरी मस्जिद का विध्वंस देखते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए थे, BJP का पलटवार, बाबर अब भी कांग्रेस के दिल में है

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group