Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: गोविंदपुर में हत्या मामले का 24 घंटे में उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Jamshedpur. जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विशेष छापेमारी टीम गठित कर इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार समेत कई अहम साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, 13 जनवरी की रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कासमार गांव के पास बाड़ी घाटी रोड के किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ था. शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था. मृतक की पहचान अजय श्रीवास्तव के रूप में की गई थी. शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से छानबीन शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से आपसी रंजिश चल रही थी.

दोनों पक्षों के बीच पैसों को लेकर विवाद था और घटना से कुछ दिन पहले भी कहासुनी हुई थी. इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने साजिश रचकर अजय श्रीवास्तव की हत्या कर दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिद्धार्थ कुमार और राहुल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक चाकू, मृतक से निकाले गए 11 हजार 580 रुपये, मोबाइल फोन, घटना के समय पहना गया जैकेट तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है.

Exit mobile version