Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

Jamshedpur. कदमा के रामजनमनगर में आपसी विवाद के बाद एक युवक को उसके ममेरे भाई ने गोली मार दी। गोली युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल की पहचान संजय टांडी के रूप में हुई है।

संजय ने पुलिस को बताया कि उसका अपने ममेरे भाई अनिल सोना और कृष्णा सोना से लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों उसके पड़ोस में ही रहते हैं। संजय के अनुसार, वर्ष 2024 में भी अनिल सोना ने उस पर जानलेवा हमला कर अधमरा कर दिया था, जिसके संबंध में कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

संजय ने बताया कि शुक्रवार रात वह घर लौट रहा था। इस दौरान घर के समीप अनिल सोना का किसी व्यक्ति से विवाद हो रहा था। वह बीच-बचाव करने पहुंचा, तभी अनिल ने पिस्तौल निकालकर उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसके जबड़े में लगी और आर-पार निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version