Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र में  दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamahedpur.जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version