Jamshedpur. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर शहर में भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए 4 सितंबर को भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। जमशेदपुर पुलिस और प्रशासन ने शहर में नो एंट्री लागू करने का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, 4 सितंबर को सुबह 4 बजे से रात 2 बजे तक नो एंट्री रहेगी। इस दौरान बसों को छोड़कर भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
जन्माष्टमी के दौरान लोगों की भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि शहर में यातायात सुचारु रहे और लोगों को परेशानी न हो। यह आदेश जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब और ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार के संयुक्त रूप से जारी किया गया है।
