Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur. NIT जमशेदपुर में हिंदी दिवस मना, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी का संदेश पढ़कर सुनाया गया

Jamshedpur. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में सोमवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी का संदेश पढ़कर सुनाया गया, जिसमें उन्होंने हिंदी को सांस्कृतिक विरासत और विविधता को जोड़ने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने भी सभी को शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। हिंदी समिति के अध्यक्ष प्रो. निरंजन कुमार ने हिंदी के प्रचार-प्रसार पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को कामकाज में हिंदी अपनाने की शपथ दिलाई गई तथा डॉ. रजत त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Exit mobile version