Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: हिंदूपीठ का तीन दिवसीय गणपति महोत्सव संपन्न, आरती में शामिल हुए राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: हिंदूपीठ का तीन दिवसीय गणपति महोत्सव संपन्न, आरती में शामिल हुए राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि

    News DeskBy News DeskSeptember 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। हिंदूपीठ जमशेदपुर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गणपति महोत्सव 2026 धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के दौरान भगवान गणपति की पूजा-अर्चना और विशेष आरती का आयोजन किया गया। तीनों दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

    पहले दिन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि हुए शामिल

    महोत्सव के पहले दिन सुबह भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद प्रत्येक संध्या विशेष आरती का आयोजन किया गया। पहले दिन आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई लोग शामिल हुए।

    इस दौरान बिहार के नेता आनंद मोहन सिंह, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, आस्तिक महतो, विजय खां, नट्टू झा और शंभू सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

    दूसरे दिन महिलाओं के लिए विशेष आयोजन

    गणपति महोत्सव के दूसरे दिन महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और भगवान गणपति की आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की।

    JAMSHEDPUR NEWS: अगस्त में 34 सड़क हादसों में 22 मौत, 26 घायल; 7 जगह लगेंगे स्पीड गन कैमरे

    कार्यक्रम में त्रिपुरा झा, कविता परमार, रश्मि मुंडा, उषा सिंह, मधु चौहान, चंदा सिंह और रंजना शर्मा समेत कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

    तीसरे दिन सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे

    महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन भगवान गणपति की विशेष आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, वनवासी कल्याण केंद्र, लघु उद्योग भारती और विद्या भारती से जुड़े पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।

    हिंदूपीठ के सदस्यों का रहा सहयोग

    तीन दिवसीय गणपति महोत्सव के सफल आयोजन में हिंदूपीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह, महासचिव दिलजय बोस, सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह, ज्योत्सना सरकार, अंकिता श्रीवास्तव सहित हिंदूपीठ के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।

    JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, अगस्त में 440 टन खनिज जब्त; 11 वाहन पकड़े, 10 लाख जुर्माना

    आयोजकों ने सभी सहयोगियों और कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों के प्रति आभार जताया। धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सहभागिता के कारण तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ganpati Festival Hindupith Jamshedpur Jamshedpur Jamshedpur Ganesh Puja Jamshedpur Ganpati Mahotsav Jamshedpur news Jamshedpur today news Rss आनंद मोहन सिंह आस्तिक महतो गणपति पूजा गणपति महोत्सव गणपति महोत्सव 2026 गणेश पूजा जमशेदपुर न्यूज लघु उद्योग भारती वनवासी कल्याण केंद्र विजय खां विद्या भारती विश्व हिंदू परिषद सरयू राय हिंदूपीठ हिंदूपीठ जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: अगस्त में 34 सड़क हादसों में 22 मौत, 26 घायल; 7 जगह लगेंगे स्पीड गन कैमरे

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, अगस्त में 440 टन खनिज जब्त; 11 वाहन पकड़े, 10 लाख जुर्माना

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज, अगस्त में 75 किलो गांजा और 36 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त; 26 गिरफ्तार

    September 19, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: अगस्त में 34 सड़क हादसों में 22 मौत, 26 घायल; 7 जगह लगेंगे स्पीड गन कैमरे

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, अगस्त में 440 टन खनिज जब्त; 11 वाहन पकड़े, 10 लाख जुर्माना

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज, अगस्त में 75 किलो गांजा और 36 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त; 26 गिरफ्तार

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :एमएमडीआर एक्ट पर बाबूलाल मरांडी का झामुमो-कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- झारखंड सरकार की नीतियों से उद्योग और रोजगार पर पड़ रहा प्रतिकूल असर, अपनी नाकामी छिपाने के लिए जनता को गुमराह कर रही राज्य सरकार

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 में फर्जी दस्तावेज और ई-रोल में छेड़छाड़ पर सख्ती, वीएलई को कार्रवाई की चेतावनी

    September 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group