


Jamshedpur. टाटा कमिंस ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी छुट्टी की घोषणा की है। कंपनी 27 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक छह दिनों के लिए ‘नो वर्क’ अवधि में रहेगी. यह निर्णय प्लांट हेड और इंजीनियरिंग प्रमुख के आदेश पर लिया गया है. कंपनी ने बताया कि यह फैसला वर्तमान व्यावसायिक आवश्यकताओं और एनुअल प्रोडक्शन प्लान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. इस दौरान, प्लांट परिचालन, न्यूनतम रखरखाव, और गुणवत्ता तथा ग्राहक आवश्यकताओं से जुड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने पर ज़ोर दिया जाएगा.
वहीं टिम्केन इंडिया लिमिटेड के जमशेदपुर प्लांट में भी लंबी छुट्टी रहेगी. आगामी दुर्गा पूजा और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर को देखते हुए, कंपनी 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कामकाज बंद रखेगी. 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है, इसलिए इस दिन भी कामकाज बंद रहेगा. कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक राजीव कुमार के आदेश से इस अवकाश की घोषणा की गई है.



